उमेश और अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को राहत

ऑस्ट्रेलिया 197 रन पर ऑलआउट, पहली पारी में 88 रन की बढ़त खेलपथ संवाद इंदौर। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव और फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मुरझाई टीम इंडिया के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। इन दोनों गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में तीन-तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 88 रन की बढ़त मिली है। भारत ने लंच तक बिना विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलि.......

एक साल में 95 साल की दादी भगवानी ने जीते 95 मेडल

एथलीट दादी भगवानी देवी देश-विदेश में फहरा रहीं तिरंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र तो आंकड़ा है, यदि इंसान में जीत की भूख और जज्बा हो तो उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं। इस बात को सच कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने। दादी देश हो या विदेश जहां भी जाती हैं अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से मेडल जीतते हुए तिरंगा फहराती हैं। उम्र को दरकिनार कर दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी एक साल में 95 पदक जीत चुकी हैं। .......

महिला प्रीमियर लीग में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

कृति सेनन और कियारा आडवाणी लगाएंगी ठुमके खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का उद्घाटन समारोह चार मार्च को होगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट के पहले दिन मैच से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करवाने का फैसला किया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई स्टार अभिनेत्रियां दिखेंगी। महिला प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर .......

अमेरिकी महिला तेज गेंदबाज का छलका दर्द

कहा- आईसीसी सदस्य देशों की महिला क्रिकेटरों को नहीं मिल पातीं सुविधाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नौरिस का मानना है कि आईसीसी सदस्य देशों (एसोसिएट देशों) की महिला क्रिकेटरों को फंड और सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपने प्रदर्शन से एसोसिएट देशों को गौरवान्वित करना चाहती हैं। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च से होगी। नौरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में टीम के साथ.......

फ्रांस के महान फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का निधन

कायम है विश्व कप में उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड पेरिस। फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी जस्ट फोंटेन का बुधवार (एक मार्च) को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उन्हें 1958 विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है। उन्होंने स्वीडन में हुए विश्व कप में 13 गोल दाग दिए थे। उसके बाद से एक विश्व कप में इतने गोल नहीं हुए। उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फोंटेन सिर्फ एक ही विश्व कप में खेल पाए.......

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में किया कमाल खेलपथ संवाद बेल्लारी। जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर ने बुधवार को बेल्लारी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में खेली जा रही राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में गोला फेंक का स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने 19.95 मीटर गोला फेंककर पटियाला में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड 19.94 मीटर को एक सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा। हालांकि, उन्होंने 20 मीटर की दूरी नापने की चार बार कोश.......

ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबू पर चार साल का प्रतिबंध

खिलाड़ी ने नाडा डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की शीर्ष त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है। 25 साल की ऐश्वर्या को धावक एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो विश्व डोपिंग रोध.......

गीता राव कठिन डगर पर निकली पहली महिला

29 साइकिल चालकों के बीच सबसे लम्बी साइकिल दौड़ खेलपथ संवाद श्रीनगर। एशिया की सबसे लम्बी साइकिल दौड़ बुधवार को शुरू हो गयी। इसमें 29 साइकिल चालक अपनी तरह की पहली 3655 किलोमीटर की दौड़ के लिए रवाना हो गए। प्रतिभागियों में विशेष रूप से सक्षम साइकिलिस्ट गीता राव भी हैं, जो एकमात्र महिला प्रतियोगी हैं।  अल्ट्रा साइकिलिंग परियोजना के निदेशक जितेंद्र नायक ने यहां कहा, ‘पहले भी लोग कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल चलाते रहे .......

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर चौथा लोएस्ट टोटल खेलपथ संवाद इंदौर। इंदौर टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 47 रन की बढ़त ले चुकी है। मैच के दूसरे दिन भारत की कोशिश जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म करने की होगी वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में ही बड़ी बढ़त लेकर मैच में अपन.......

इंदौर में शिकारी खुद शिकार हो गया

एक पारी में तीन बार आउट हुए रोहित शर्मा स्मिथ की दो गलतियों का भी नहीं उठा सके फायदा खेलपथ संवाद इंदौर। होल्कर मैदान इंदौर में खेले जा रहे भारत-आस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी जिस तरह तहस-नहस हुई उससे तो लगा कि शिकारी खुद शिकार हो गया। रोहित सेना सिर्फ 109 रन पर घुटने टेक बैठी। मेहमान टीम रविन्द्र जड़ेजा से खौफजदा है लेकिन उसकी पहली पारी की बढ़त टीम इंडिया को और मुश्किल में डाल सकती है। आज भा.......