कुछ शर्तों पर भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता बहाल

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा खिलाड़ी हित सर्वोपरि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता बहाल कर दी है। पिछले साल अगस्त में महासंघ की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई थी। इसके पीछे अध्यक्ष पद के चुनाव ना होने की वजह सामने आई थी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की तरफ से इस संबंध में जारी किए गए बयान में बताया गया कि पिछले साल अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता निलम्बित की गई थी।.......

मेरे करियर को बर्बाद करने की हो रही कोशिशः दिव्या काकरान

डोप में फंसने के बाद महिला पहलवान ने दिया बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि उनके करियर को बर्बाद करने के लिए कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। उन्होंने तीस से अधिक बार विदेश दौरे किए, लेकिन कभी गलत चीजों का इस्तेमाल नहीं किया। वह पूरी तरह बेगुनाह हैं। दिव्या काकरान ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। वह बेगुनाह हैं। नोएडा में नायब तहसीलदार दिव्या काकरान को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) क.......

रचना कुमारी पर लगा 12 साल का प्रतिबंध

हांगझोऊ एशियाई खेलों में लिया था भाग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने भारत की तार गोला फेंक एथलीट रचना कुमारी पर कई बार डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के कारण मंगलवार को 12 साल का प्रतिबंध लगा दिया। तीस वर्षीय रचना के प्रतियोगिता से इतर लिए गए डोप नमूने में स्टेरॉयड स्टैनोज़ोलोल, मेटांडिएनोन, डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) और क्लेनब्यूटेरोल पाया गया।.......

भारत 2036 ओलम्पिक की मेजबानी को तैयारः अनुराग ठाकुर

गुजरात में चार संभावित स्थलों की पहचान की गई  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत पूरी ताकत के साथ ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ओलम्पिक खेलों को देश में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खेल मंत्री की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओलम्पिक खेलों के लिए बोली लगाने के सरकार के इरादों के संकेत के बाद आई है। पीएम मोदी ने पिछले साल मुंबई में अं.......

भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव का निधन

95 साल की उम्र में अंशुमान गायकवाड़ के पिता ने ली अंतिम सांस खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वह पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत.......

देश का स्पोर्टस हब बनता मध्यप्रदेश

विश्वास सारंग भोपाल। मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मैप में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों, खेल अधोसंरचनाओं में निरंतर विस्तार, प्रशिक्षण के स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन देने के उत्कृष्ट परिणाम हासिल हुए हैं। खेल अकादमियों का संचालन, खेल पुरस्कार, खेलों के लिये विशेष छात्रवृत्ति, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और खेल संघों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से मध्यप्रदेश देश का.......

पहलवान दिव्या डोप में फंसीं, लग सकता है चार साल का प्रतिबंध

नोएडा की नायब तहसीलदार के डोपिंग में फंसने से प्रशंसक निराश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली देश की नामी पहलवान दिव्या काकरान डोप में फंस गई हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की ओर से लिए गए उनके सैम्पल में प्रतिबंधित स्टेरायड मिथाइल टेस्टोस्टोरॉन और उसके मेटाबोलाइट्स पाए गए हैं। यूपी की अर्जुन अवॉर्डी इस पहलवान को नाडा ने अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। अगर वह नाडा के सुनवाई पैनल के समक.......

डिजिटल क्रांति ने भारत में बैंकिंग क्षेत्र को दिया बड़ा आकार

राजीव एकेडमी में  वित्तीय परिदृष्य के बदलते प्रतिमान पर हुई कार्यशाला मथुरा। भारत ही नहीं समूची दुनिया में समय के साथ बैंकों के बिजनेस मॉडल तेजी से विकसित हुए हैं। आज के समय में जोखिम प्रबंधन पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है। आज बैंकों को पीएसयू बैंकों, निजी बैंकों या विदेशी बैंकों से प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। यह बातें राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड .......

राज लिम्बानी बचपन में रेत पर करते थे अभ्यास

क्रिकेटर नहीं होते तो खेती करते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए राज लिम्बानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इस टूर्नामेंट के छह मैचों में 11 विकेट लिए। हालांकि, उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया खिताब नहीं जीत सकी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन से हरा दिया।  लिम्बानी दाएं हाथ से तेज गेंदबाज.......

अंडर-19 विश्व कप में सौम्य पांडे ने झटके 18 विकेट

रवि बिश्नोई का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में इस हार के साथ ही टीम इंडिया का छठी बार चैम्पियन बनने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, उनमें एक स्पिनर सौम्य पांडे भी हैं। उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट .......