खेलो इंडिया गेम्स से मिले कई शानदार खिलाड़ी

अंशु मलिक, मनु भाकर, कोमलिका बारी कर रहीं कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन मध्यप्रदेश में हो रहा है। 2018 में पहली बार खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन हुआ था। इसके बाद से लगातार खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन हो रहा है। खेलो इंडिया गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले आठ साल तक भारत सरकार हर साल पांच लाख रुपये देती है। इससे खिलाड़ियों को अपना करियर बनाने में मदद मिलती है। अब .......

ड्रैग फ्लिक से गोल करना अब पहले से मुश्किल

रूपिंदर पाल सिंह बोले- तकनीक इसका कारण खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारत के पूर्व ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का मानना है कि तकनीक के इस्तेमाल ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीमों के लिए पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करना मुश्किल होता जा रहा है। खेल में वीडियो विश्लेषण जैसी तकनीक के इस्तेमाल से विरोधी टीमों की रक्षापंक्ति को मजबूत बना दिया है।  टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर ने कहा कि हाल के वर्षों में पेनल.......

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे स्टेफानोस सितसिपास

ऑस्ट्रेलियन ओपनः ओस्टापेंको ने कोको गॉफ को किया बाहर मेलबर्न। ग्रीस के स्टार खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। तीसरी वरीयता प्राप्त सितसिपास ने इटली के जैनिक सिनर को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया। 15वीं वरीयता प्राप्त सिनर ने अंत तक मुकाबला किया, लेकिन वह मैच को अपने नाम नहीं कर सके। सितसिपास ने उन्हें 6-4, 6-4, 3-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य के ज.......

भारतीय टीम टोक्यो ओलम्पिक की परछाई भी नहीं थी

न्यूजीलैंड से पराजय के बाद टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनने की भारतीय उम्मीदें रविवार को टूट गईं। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर इन उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। न्यूजीलैंड ने कलिंगा स्‍टेडियम में खेले गए हॉकी वर्ल्‍ड कप के क्रॉस-ओवर मुकाबले में भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। भारत की इस हार से दुखी ओलम्पियन वीरेन रसक्विन्हा ने लिखा, ‘सच तो यह है कि हमारी म.......

न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत का सपना

पेनाल्टी शूटआउट में हारकर टीम इंडिया हॉकी विश्व कप से बाहर खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। अपनी मेजबानी में टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर थी, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रविवार (22 जनवरी) को खेले गए क्रॉसओवर मुकाबले में .......

डब्ल्यूएफआई महापरिषद की अयोध्या में होने वाली आपात बैठक रद्द

भारतीय कुश्ती संघ की सभी गतिविधियों को स्थगित करने के निर्देश खेलपथ संवाद अयोध्या। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) महापरिषद की रविवार को अयोध्या में होने वाली आपात बैठक रद्द कर दी गई है क्योंकि खेल मंत्रालय ने इस खेल संस्था और उसके अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए विभिन्न आरोपों को देखते हुए उसे सभी गतिविधियों को स्थगित करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि उसने डब्ल्यूएफआई को सभी वर्तमान गतिविधियां तुरंत प्रभाव से स्थग.......

क्या पहलवान बेटियों के आंसुओं से धुलेंगे खेलनहारों के पाप

खेल संगठनों में काबिज खेलनहारों के आचरण की समीक्षा जरूरी श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। हमारी सरकारें बेटियों को आगे बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे कर रही हैं लेकिन दरिंदों के हाथों बेटियां पीछे धकेली जा रही हैं। बेटियां रोती हैं, बिलखती हैं लेकिन उनकी पीड़ा कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। अब तक ऐसे सैकड़ों मामले हुकूमतों के संज्ञान में आ चुके हैं लेकिन सफेदपोशों का कहना है कि आरोप लगाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता। य.......

पहलवानों को एफआरआई करानी थीः योगेश्वर दत्त

बहन-बेटी से यौन उत्पीड़न हुआ तो कोर्ट सजा दे खेलपथ संवाद पानीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए आरोपों पर भारतीय ओलम्पिक संघ ने जांच टीम गठित की है। आईओए की सात सदस्यों की जांच कमेटी के सबसे अहम सदस्य पहलवान योगेश्वर दत्त हैं। अहम इसलिए क्योंकि योगेश्वर इस जांच कमेटी में हरियाणा के इकलौते सदस्य हैं। आरोप लगाने वाले रेसलर भी हरियाणा के हैं वहीं योगेश्वर खुद भी रेसलर रहे हैं। पूरी जांच को लेकर पहलव.......

क्रिकेटर उमेश यादव से 44 लाख रूपये की ठगी

मैनेजर पर जड़े आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच खेलपथ संवाद नागपुर। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव से उनके दोस्त और उनके पूर्व मैनेजर ने कथित रूप से 44 लाख रुपये की ठगी की जो महाराष्ट्र के नागपुर में उनके नाम पर एक प्लॉट खरीदने के नाम की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर निवासी उमेश यादव की शिकायत पर शैलेश ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ठाकरे (37) कोराडी का निवासी ह.......

अण्डर-19 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की पहली हार

ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट से जीती केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत को पहली हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स में भारतीय महिला टीम को शनिवार (21 जनवरी) को सात विकेट से हरा दिया। इसके बाद सुपर सिक्स राउंड में टीम इंडिया को चार मैच और खेलने हैं। भारतीय टीम इससे पहले ग्रुप दौर में अपने तीनों मैचों में जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड को हराया था।  भारतीय अंडर-.......