अन्नू रानी एशियाड से पहले खेल छोड़ने का बना चुकी थी मन

मेरठ की जेवलिन थ्रोअर ने एशियाड में जीता स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद मेरठ। हांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से पहले अपने लगातार खराब प्रदर्शन से भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया था। अन्नू ने कहा इस साल मैंने बहुत संघर्ष किया। मैं विदेश में अभ्यास करने गई थी। सरकार से जिद करके विदेशी कोच से सीखने गई थी लेकिन मेरा प्रदर्शन गिर गया। पूरा साल खराब हो चुका था। एक के बाद एक.......

रुतुजा भोसले की मदद करेगा पुनीत बालन ग्रुप

शटलर की नजर अब 2024 पेरिस ओलम्पिक पर  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझू एशियाई खेलों की सफलता के साथ-साथ भारतीय टेनिस स्टार रुतुजा भोसले अब 2024 पेरिस ओलम्पिक कोटा सुरक्षित करने का लक्ष्य रख रही हैं और पुनीत बालन ग्रुप के अविचल समर्थन के साथ टॉप-200 में पहुंचकर और भी अधिक ग्रैंड स्लैम प्रस्तुति सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रुतुजा को पीबीजी अध्यक्ष पुनीत बालन और उनकी मां की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। रुतुजा.......

लखनऊ में टीम इंडिया का अजीबोगरीब अभ्यास

बुमराह ने बाएं तो जडेजा ने दाएं हाथ से की गेंदबाजी विराट कोहली और शुभमन गिल भी एक्शन में दिखे खेलपथ संवाद लखनऊ। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच चुकी है। भारत का विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं और दो और जीत से टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। लखनऊ में होने वाला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ है और इस वजह से टीम इंडिया इसके लिए खास तैयारी.......

स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद पर पैसों की बारिश

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देंगे दो करोड़ रुपये पैरा एशियाई खेलों में शटलर प्रमोद ने जीते तीन पदक खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रमोद भगत को दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा के भगत ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद भगत ने अपने साथी नितेश कुमार के खिलाफ कड़े मुकाबल.......

प्रमुख सचिव खेल सुहास एलवाई ने जीता स्वर्ण पदक

पैरा एशियन गेम्सः पदकों के शतक से एक कदम दूर भारत खेलपथ संवाद हांगझोऊ। पैरा एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खेल सुहास एलवाई ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। अब भारत पदकों के शतक से सिर्फ एक कदम दूर है। शुक्रवार को उसने सात स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या 99 पहुंचा दी। भारत के अब तक कुल 25 स्वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्य पदक हो गए हैं।  आज इन खेलों का अंतिम दिन है। .......

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा

रमन-धर्मराज ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीते स्वर्ण भारत ने 51 पदक एथलेटिक्स में जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। पैरा एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के बाद बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में पैरा खिलाड़ियों ने शुक्रवार को दो तो बैडमिंटन में चार स्वर्ण पदक जीते। रमन शर्मा ने टी-38 वर्ग में 1500 मीटर और धर्मराज सोलाईराज ने टी-64 वर्ग में लम्बी कूद का स्वर्ण पदक एशियाई कीर्तिमान के साथ जीता। बैडमिंट.......

जिमनास्ट संयुक्ता ने जीता तीसरा स्वर्ण

राष्ट्रीय खेलः योगेश्वर को पुरुष वर्ग में स्वर्णिम सफलता खेलपथ संवाद पणजी। राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र की संयुक्ता ने महिला जिमनास्टिक में तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमा दी तो पुरुष वर्ग में योगेश्वर ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। महाराष्ट्र फिलवक्त 36 पदक के साथ मेडल सूची में पहले, हरियाणा दूसरे तथा सर्विसेज तीसरे पायदान पर है। महाराष्ट्र की संयुक्ता काले और ओडिशा की परिण.......

राष्ट्रीय खेलों में भवानी ने जीता स्वर्ण

तलवारबाजी में सौमेया को 15-5 से हराया खेलपथ संवाद पणजी। ओलम्पियन तलवारबाज सीए भवानी देवी ने राष्ट्रीय खेलों में अपने खिताब का बचाव किया। तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहीं भवानी देवी ने महिलाओं की साबरे स्पर्धा में केरल की एस सौमेया को 15-5 से हराया। इससे पहले भवानी ने 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हिमाचल प्रदेश की शिखा बलौरिया और पंजाब की जगमीत कौर ने कांस्य पदक जीते।  बाबू ने दिला.......

16 साल की शीतल मुंह और पैरों से साधती है निशाना

पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीत बढ़ाया हिन्दुस्तान का गौरव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जम्मू की 16 साल की शीतल के हाथ नहीं हैं लेकिन वह मुंह और पैरों की मदद से खेल की दुनिया में हिन्दुस्तान का गौरव बढ़ा रही है। हांगझोऊ में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में इस बेटी ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा तथा कौशल की शानदार बानगी पेश की है। दुनिया में तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़.......

पैरा एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास

18 स्वर्ण समेत 82 पदक जीत किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोनों बाजुएं नहीं फिर भी स्वर्ण जीतीं शीतल शीर्ष वरीय को हरा सुहास एलवाई फाइनल में खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत ने पैरा एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को अंजाम दे डाला। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने पदकों की संख्या 82 पहुंचाते हुए पांच वर्ष पूर्व जकार्ता पैरा एशियाड में 15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य समेत 72 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे.......