डीएसपी बनना चाहती हैं पारुल चौधरी

मेरठ की बेटी ने एशियाड में जीता सोना-चांदी योगी आदित्यनाथ की बदली स्पोर्ट्स पॉलिसी का असर खेलपथ संवाद मेरठ। चीन में हुए एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इन खेलों में यूपी की बेटियों का दम भी दिखा है। यूपी के खिलाड़ियों ने कई मेडल अपने नाम किए हैं। इस क्रम में एक नाम इस समय खासी चर्चा में है, वह हैं पारुल चौधरी। एशियाड में सोना-चांदी जीतने वाली मेरठ के इकलौता गांव की यह बेटी अब डीएसपी बनना च.......

चीन में फहरा तिरंगा, अलविदा हांगझोऊ, नागोया में मिलेंगे

एशियाई खेलों में 13 विश्व रिकॉर्ड, 26 एशियाई और 97 गेम्स रिकॉर्ड टूटे रंगारंग कार्यक्रम के साथ एशियाई खेलों का समापन, भारत के नाम रिकॉर्ड पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन की सांस्कृतिक विरासत और तकनीक के बेहतरीन तालमेल के साथ यहां रविवार को 19वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन हो गया। बिग लोटस स्टेडियम में 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बीच 75 मिनट तक चले समारोह में रोशनी, संगीत और लेजर शो के बाद भाग लेने वाले 45 देशों ने 2026 में ज.......

खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर मिले प्रोत्साहन

एशियाई खेलों में पदकों के शतक से बंधी पेरिस ओलम्पिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों का 72 साल बाद एशियाई खेलों में पहली बार शतक लगाना देश में खेल के क्षेत्र में बदलाव का सूचक है। यह सुखद ही है कि भारत ने एशियाड के 72 साल के इतिहास में पहली बार पदकों का सैकड़ा पार किया। जीत की प्रतिबद्धता लिये खिलाड़ियों ने कुल 107 पदक जीतकर भारत को एशिया के 45 देशों में चौथे नम्बर पर पहुंचा दिया।  निस.......

अब ओलम्पिक की मेजबानी का दावा करे भारत: पीटी ऊषा

एशियाई खेलों का समापन, भारत ने लगाया पदकों का सैकड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले-यह ऐतिहासिक उपलब्धि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोउ एशियाई खेलों में रिकॉर्ड पदक जीतने से उत्साहित भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने रविवार को कहा कि अब भारत को 2036 ओलम्पिक की मेजबानी का दावा करना चाहिए। भारत ने एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत 107 पदक जीते। पिछली बार भारत ने 70 पदक जीते थे।  ऊषा ने कहा, ‘हांगझोउ एशिया.......

एशियाड में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पहला स्वर्ण जीता

अफगानिस्तान को लगातार तीसरी बार मिला रजत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को चैम्पियन घोषित किया गया। टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। भारतीय पुरुष टीम को पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मिला है। अफगानिस्तान को लगातार तीसरा रजत .......

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

107 पदक जीतने पर लिखा- आपने देश को गौरवान्वित किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। इसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2018 में सबसे ज्यादा 70 पदक जीते थे। वहीं, स्वर्ण पदक जीतने के मामले में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार इतिहास रचा है। अब तक भारत ने एशियाई ख.......

रुकें नहीं, थमें नहीं, बढ़ते रहें जांबाज खिलाड़ी

चीन में भारतीयों ने रचा इतिहास श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने इतिहास रच दिया। इस बार 100 पार का लक्ष्य लेकर उतरे भारतीय खिलाड़ी दल ने 107 पदक जीतकर न केवल खेलतंत्र को पुलकित होने का मौका दिया बल्कि हर खेलप्रेमी की बांछें खुशी से खिला दीं। भारत के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि आजादी के 75वें वर्ष के अमृतकाल.......

तीरंदाजी में ओजस और ज्योति ने लगाई स्वर्णिम हैट्रिक

अभिषेक वर्मा को रजत और 17 वर्षीय अदिति को मिला कांस्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कंपाउंड तीरंदाज ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा ने शनिवार को एशियाड में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगा दी। ओजस ने एकल के फाइनल में अपने सीनियर अभिषेक वर्मा को 149-147 अंकों के अंतर से पराजित किया, जबकि ज्योति ने महिलाओं के फाइनल में कोरिया की सो चेईवान को 149-145 से पराजित किया। विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने रातिह जिलीजाती को 146-140 से हराकर महिला एकल का कांस्य .......

शतरंज में भारतीय शातिरों ने जीती चांदी

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने शनिवार को वहां एशियाई खेलों में रजत पदक जीते। टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-0 से हराया। ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वैशाली रमेशबाबू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल और महिला ग्रैंडमास्टर सविता श्री बस्कर ने अपनी अपनी बाजियां आसानी से जीती। भारतीय महिला टीम ने इस तरह से 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। शीर्ष वरीय.......

कुश्ती में दीपक पूनिया की चांदी

कुश्ती में मिले छह पदक, एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दीपक पूनिया की 86 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में ईरान के अपने आदर्श खिलाड़ी हसन यजदानी के सामने एक नहीं चली जिससे भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिताओं में शनिवार को यहां छह पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। यह दूसरा अवसर था जबकि दीपक का सामना अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी तथा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और आठ बार के विश्व चैंपियनशिप के पदक विज.......