सात महिला खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पंचकूला में 23 तक चलेगी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप खेलपथ प्रतिनिधि पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2020 का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 15 से 23 फरवरी 2021 तक आयोजित की जायेगी। 15 से 18 फरवरी तक महिला एकल प्रतियोगिता होगी जबकि 20 से 23 फरवरी में पुरुष एकल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व टेबल ट.......

टोक्यो ओलम्पिक में दिखेगा छोरियों के मुक्के का दम

37 महिला मुक्केबाजों में से 21 हरियाणा की खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। टोक्यो (जापान) में होने वाले ओलम्पिक खेलों में इस बार हरियाणवी मुक्के का दम देखने को मिलेगा। ओलम्पिक में भाग लेने के लिए चयनित की गई देशभर की कुल 37 महिला मुक्केबाजों में से 21 अकेली हरियाणा से हैं। इन महिला खिलाड़ियों की प्रेक्टिस नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हो गई है। प्रैक्टिस 31 जुलाई तक चलेगी।  ओलम्पिक कैम्प में हरियाणा की 21 महिला ब.......

जाफर के मामले में मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

इस्लाम को बढ़ावा देने का लगा था आरोप देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) के कोच पद से इस्तीफा देने वाले वसीम जाफर के मामले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। रावत ने देहरादून में अपने आधिकारिक निवास पर सीएयू के अधिकारियों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने बताया कि सीएयू के कुछ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया था। उनकी बात सुनने के बाद सीएम रावत ने जांच के आदेश.......

टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों पर हरियाणा का जोर

खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए प्रदेश से अधिक से अधिक खिलाड़ी क्वालीफाई करें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्वालीफाइड खिलाड़ियों को ओलम्पिक में भाग लेने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी होगी। चूंकि लक्ष्य अब बेहद करीब है। सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ है।  खेलमंत्री संदीप सिंह ने रविवार को ब्रिस्क वॉक (पैदल चाल) रेस में ओलम.......

अंग्रेजों को टीम इंडिया ने दिया असम्भव लक्ष्य

अश्विन ने 40 टेस्ट और 54 महीने बाद टेस्ट में सेंचुरी लगाई चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को 482 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। सिबली तीन, रोरी बर्न्स 25 तथा लीच बिना विकेट खोए पवेलियन लौटे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक डैन लॉरेंस (19.......

अश्विन ने रचा इतिहास

तीन बार एक ही टेस्ट में 5 विकेट और सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई। वे तीन बार एक ही टेस्ट में पांच विकेट और सेंचुरी लगा चुके हैं। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्लेयर हैं। इससे पहले दूसरे दिन अश्विन ने भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने के हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। इसके लिए उन्ह.......

टोक्यो ओलम्पिक के लिए वैज्ञानिक आधार पर तैयार होंगे खिलाड़ी

दिल की धड़कन से खिलाड़ी की फिटनेस चेक होगी हाइड्रोथेरेपी-क्रायोथेरेपी भी मिलेगी खेलपथ प्रतिनिधि सोनीपत। खेल मंत्रालय ने मिशन ओलिंपिक के तहत व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इसमें खिलाड़ियों की तैयारी वैज्ञानिक आधार पर होगी। उनके खान-पान, रहन-सहन से लेकर पूरा अभ्यास खेल वैज्ञानिकों की निगरानी में होगा। सोनीपत में बनाए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खास सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। खेल उपकरण पहुंचने भी शुरू हो गए हैं, जिनका शुरुआती बजट.......

मैंने समाज के तानों को बनाया अपनी ताकतः लवलीना बोरगोहाईं

मोहम्मद अली और माइक टायसन के वीडियो देखती है गांव बारह मुखिया की बेटी  खेलपथ प्रतिनिधि गुवाहाटी। असम का गांव बारह मुखिया अब लवलीना बोरगोहाईं की वजह से मशहूर है। 23 साल की लवलीना 69 किलो वर्ग में दुनिया की तीसरी वरीयता प्राप्त महिला मुक्केबाज हैं। 15 की उम्र में बॉक्सिंग शुरू करने वाली लवलीना ने 19 की उम्र में एशियन बॉक्सिंग में कांस्य जीता। 2018 में इंडियन ओपन में गोल्ड फिर आइबा विश्व मुक्केबाजी में कांस्य जीता। टोक्यो ओलम्पिक क.......

अश्विन का पंजा, भारत ने कसा शिकंजा

इंगलैंड की पहली पारी 134 पर सिमटी चेन्नई। रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट के दम पर भारत ने इंगलैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटकर रविवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही मजबूत शिकंजा कस दिया। अश्विन (43 रन देकर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी तथा दूसरे छोर से अक्षर पटेल (40 रन देकर दो) और इशांत शर्मा (22 रन देकर दो) के अच्छे सहयोग से भारत ने इंगलैंड को 134 रन पर आउट कर पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल की।  अपनी प.......

झारखंड और जींद में होगी सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

हमीरपुर। हॉकी इंडिया की सब जूनियर महिला-पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस बार झारखंड के सिमड़ेगा और हरियाणा के जींद में होगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों के ट्रायल 15 फरवरी को ऊना के एस्ट्रो टर्फ मैदान में होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। हॉकी हिमाचल संघ के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश ठाकुर, दीदार सिंह, अ.......