38 साल पुराना डिस्कस थ्रो का विश्व रिकॉर्ड टूटा

मायकोलास ने 74.35 मीटर दूर फेंकी डिस्कस खेलपथ संवाद रामोना (अमेरिका)। लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने डिस्कस थ्रो का 38 साल पुराना विश्व कीर्तिमान भंग कर दिया। उन्होंने 1986 में जर्मनी के जुर्गेन शुल्ट की ओर से स्थापित 74.08 मीटर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। अलेक्ना ने ओकलाहामा थ्रोज सीरीज कम्पटीशन में 243 फुट 11 इंच (74.35 मीटर) दूर डिस्कस फेंकी। वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक अलेक्ना का थ्रो 244 फुट 1 (74.41 मीटर) इंच नापा गया थ.......

बिना अभ्यास ओलम्पिक क्वालीफायर खेलेंगे पहलवान

टूर्नामेंट के लिए नहीं लगा तैयारी शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती पर विवादों के साये ने ओलम्पिक क्वालीफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पहलवानों की तैयारियों को छीन लिया। भारतीय टीम के पहलवान बिना तैयारियों के देश को पेरिस ओलम्पिक का कोटा दिलाने बिश्केक (किर्गिस्तान) रवाना हो गए। ओलंपिक क्वालिफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पुरुष और महिला पहलवानों का कोई तैयारी शिविर नहीं लगाया गया। पहलवान अपने स्तर पर अखाड़ों में तैयारी कर क्वालिफायर में .......

पैरा तीरंदाज शीतल देवी का शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया राष्ट्रीय मीट में सक्षम खिलाड़ियों के बीच जीता रजत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण विजेता शीतल देवी ने खेलो इंडिया एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में सक्षम खिलाड़ियों के बीच रजत पदक जीता। वह हरियाणा की एकता रानी के बाद दूसरे स्थान पर रहीं जो जूनियर विश्व चैम्पियन हैं। डीडीए यमुना खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय शीतल ने सक्षम जूनियर तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा की .......

साक्षी मलिक दुनिया की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

टाइम मैगजीन में आलिया भट्ट, सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। सूची में इस बार भी भारतीयों को जगह मिली है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता देव पटेल, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और येल विश्.......

बदल भी सकता है ओलम्पिक का उद्घाटन स्थल

सीन नदी पर आयोजन सुरक्षा के लिए चुनौती खेलपथ संवाद पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि योजना के अनुसार सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह को सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय स्टेडियम ‘स्टेड डि फ्रांस’ में कराया जा सकता है। पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक से पहले फ्रांस में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं क्योंकि इस दौरान लाखों दर्शकों के देश पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह म.......

बादलों के चलते ‘बैकअप’ लौ से जली ओलम्पिक मशाल

खेलपथ संवाद प्राचीन ओलम्पिया। ‘अपोलो’ (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलम्पिक में जलने वाली मशाल को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर जलाई गयी। आसमान में बादलों के कारण सूर्य की किरणें नहीं दिखीं और मंगलवार को पारम्परिक तरीके से मशाल नहीं जलायी गई।  पारम्परिक तरीके में चांदी की मशाल जलाने के लिए सूरज की किरणों का इस्तेमाल किया जाता है जिसके लिए प्राचीन यूनान की पुजारिन की पोशाक पहने एक युवती हाथ में मश.......

खेलों से विरासत तैयार करने का प्रयास

पेरिस ओलम्पिकः 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक के शुरू होने में 100 दिन शेष बचे हैं और इसके आयोजक इन खेलों के जरिये ऐसी विरासत तैयार करना चाहते हैं जिससे ओलम्पिक के लिए बनायी गयी सुविधाओं का इस्तेमाल लम्बे समय तक स्थानीय बच्चे और युवा कर सकें। पेरिस के बाहरी इलाके में किशोर और युवा लड़कियों को ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के खत्म होने का इंतजार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस स्वीमिंग क्लब में 10 वर्षीय लायल.......

शुगर पीड़ित बच्ची को के.डी. हॉस्पिटल में मिला नवजीवन

बेहोशी की हालत में आई खुशबू डेढ़ साल की उम्र से थी अस्वस्थ मथुरा। बेहोशी की हालत में आई चरौरा मथुरा निवासी खुशबू (8) पुत्री भारत सिंह को के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या लता तथा डॉ. सुमित डागर के प्रयासों से नया जीवन मिला है। लगभग डेढ़ साल की उम्र से डायबिटीज की गिरफ्त में आई खुशबू अब पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसे छुट्टी दे दी गई है। .......

के.डी. हॉस्पिटल में मिली धर्म सिंह को नई जिन्दगी

दूरबीन विधि से निकाली गई अग्नाशय की बड़ी गांठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम का सफल प्रयास मथुरा। लगभग तीन साल से पीलिया, पेट दर्द, खुजली आदि से परेशान गांव अनीगढ़ी, जिला हाथरस निवासी धर्म सिंह (55) को के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में नई जिन्दगी मिली है। जाने-माने गैस्ट्रो सर्जन डॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनक.......

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी हार

कंगारुओं के खिलाफ जीत हासिल किए लम्बा समय बीता खेलपथ संवाद पर्थ। भारत ने महत्वपूर्ण दौरे में अपना निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हारकर पांच मैचों की पुरुष हॉकी टेस्ट सीरीज में लगातार चौथी हार झेली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरफ से चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में किया वहीं जेरेमी हेवर्ड ने 19वें, 47वें और जैक वेल्च ने 54वें मिनट में.......