बीसीसीआई हार्दिक पांड्या को देगा बड़ी जिम्मेदारी

खतरे में केएल राहुल का पद नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के बाद दो टी20 मैचों के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में पहुंच चुकी है। वहां छह और सात अगस्त को दोनों टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इसी बीच एक खबर आ रही है कि बीसीसीआई हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। हार्दिक को टी20 में टीम का नियमित उपकप्तान बनाया जा सकता है। हार.......

कुछ इस तरह कुश्ती को मिली स्वर्ण विजेता साक्षी

पहलवानों के ड्रेस अच्छे लगे इसलिए जिम्नास्टिक से मुंह फेरा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। साक्षी ने महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में साक्षी का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने ग्लास्गो (2014) में रजत और गोल्ड कोस्ट (2018) में कांस्य अपने .......

पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में अंशु मलिक ने जीता रजत

फाइनल में हार के बाद रोने लगीं खेलपथ संवाद बर्मिंघम। भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत लिया है। यह अंशु का पहला राष्ट्रमंडल खेल है और उन्होंने रजत पदक से शुरुआत की है। अंशु ने राष्ट्रमंडल खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में अपने तीन में से दो मुकाबले सिर्फ 64 सेकेंड में जीते थे। फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओदुनायो फोलासादे अदेकुओरोए से था। इस.......

दीपक पूनिया ने पहली बार जीता स्वर्ण

पाकिस्तान के पहलवान को फाइनल में पटका बर्मिंघम। पहलवान दीपक पूनिया ने भारत को कुश्ती में चौथा स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हरा दिया। इस तरह दीपक ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक का पहला पदक है और उन्होंने सीधे स्वर्ण के साथ शुरुआत की है। दीपक ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत धमाकेदार अंदाज की थी। पहले मैच में दीपक ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू.......

राष्ट्रमंडल खेलों में छा गईं साक्षी

4-0 से पिछड़ने के बाद विरोधी को किया चित स्वर्ण पर जमाया कब्जा खेलपथ संवाद बर्मिंघम। भारत की दिग्गज पहलवान और 2016 ओलम्पिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। साक्षी ने महिलाओं की 62 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को पिनफॉल से हराया। जीत के बाद पदक लेते वक्त साक्षी की आंखों में आंसू थे। राष्ट्रगान के .......

बजरंग पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण

साढ़े चार मिनट के अंदर जीते पहले तीन मैच बर्मिंघम। जितने मिनट में कुश्ती का एक मैच होता है, उतने से भी कम समय में बजरंग ने बर्मिंघम में अपने पहले तीन मैच जीते। फाइनल में भी बजरंग ने एकतरफा जीत हासिल की। बजरंग ने चार मैचों को मिलाकर स्वर्ण जीतने के लिए 9 मिनट 18 सेकेंड का वक्त लिया। पहला मैच उन्होंने 1 मिनट 47 सेकेंड, दूसरा मैच 1 मिनट, तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड और चौथा मैच छह मिनट में जीता। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बर्मिं.......

बजरंग और साक्षी के बाद दीपक ने भी जीता स्वर्ण

अंशु रजत जीतीं, दिव्या और मोहित को कांस्य खेलपथ संवाद बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है। इसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता। अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है। महिला हॉकी टीम सेमी.......

भारतीय महिला हॉकी टीम हारी नहीं हराई गई

'बेईमानी' पर भारतीय कोच रेफरी से भिड़ीं खेलपथ संवाद बर्मिंघम। पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम को 'बेईमानी' का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने पहले शूट को बचा लिया था, लेकिन टाइमर ही चालू नहीं हो सका। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी शूट को दोबारा लेने का मौका मिला। इस पर उनके खिलाड़ी ने कोई चूक नहीं की और गोल दाग दिया। इससे भारतीय टीम उबर नहीं सकी और पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार गई। र.......

सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से

आज पहलवान भी दिखाएंगे दम बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन इन पदकों की संख्या बढ़ सकती है। आज महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो अपना पदक पक्का कर लेगी। वहीं, छह पहलवान भी आज अपना दम .......

सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण

पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकीना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर.......