मां का आशीर्वाद मोरक्को की सफलता का राज

पुर्तगाल को हराने के बाद सोफियान ने स्टेडियम में किया डांस हकीमी की मां ने दूसरों के घरों पर किया काम नई दिल्ली। पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से हराने के बाद अल थुमामा स्टेडियम की पिच पर मोरक्को के फुटबालर सोफियान बोउफाल का अपनी मां के साथ डांस का नजारा दुनिया भर में छा गया है। यह अकेले सोफियान नहीं है जो अपने साथ विश्व कप में मां को लेकर आए हैं। मोरक्को के कोच वालिक रेगरागुई के निर्देश पर पूरी टीम के सदस्य अपने साथ माता.......

विश्व कप से बाहर होने पर रोनाल्डो बोले- हमेशा लड़ता रहूंगा

कोहली ने लिखा- आप हर खिलाड़ी की प्रेरणा दोहा। फीफा विश्व कप 2022 से रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। इसी के साथ रोनाल्डो के विश्व चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप जीतने वाले रोनाल्डो अब तक देश को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जिता पाए और अब उनका सपना अधूरा रहना लगभग तय है। 37 साल के रोनाल्डो के लिए अब अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में वह विश्व चैम्पियन बनने का सपना कभी पूरा नहीं .......

भारतीय महिला टोली की आस्ट्रेलिया पर सुपर ओवर में सुपर जीत

महिला क्रिकेटरों ने तिरंगे के साथ मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीता। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और भारत ने भी 187 रन बनाकर मैच टाई कराया। इसके बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम ने 20 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना पाई और सुपर ओवर में हार गई। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत ने यह मैच जीता.......

फीफा की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

अर्जेंटीना-नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर दोहा। फीफा विश्व कप 2022 में क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी भिड़ गए थे। अंत में अर्जेंटीना ने यह मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। फीफा ने अर्जेंटीना और नीदरलैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फीफा ने लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर.......

संयुक्त सचिव अलकनंदा प्राध्यापक ही नहीं खिलाड़ी भी हैं

इनकी बेटी कुहू गर्ग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है खेलपथ संवाद देहरादून। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक को भारतीय ओलम्पिक संघ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 10 दिसम्बर को भारतीय ओलम्पिक संघ के चुनाव में अलकनंदा अशोक को संयुक्त सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक और सुमन कौशिक मैदान में थीं, जिसमें अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की। अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा नामांकित किया गया था।.......

भारतीय ओलम्पिक संघ में मिली पांच महिलाओं को जगह

डीजीपी अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा बनीं संयुक्त सचिव  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय ओलम्पिक संघ के इतिहास में जहां पहली बार पीटी ऊषा के रूप में महिला अध्यक्ष मिली है वहीं चार और महिलाओं को नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में जगह मिली है। इनमें उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अशोक को संयुक्त सचिव महिला का दायित्व मिला है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश.......

पीटी ऊषा ने कई पीढ़ियों को किया है प्रेरित: कल्याण चौबे

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व गोलकीपर और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे को पीटी ऊषा के नेतृत्व में भारतीय ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव (पुरुष) के रूप में निर्विरोध चुना गया। पीटी ऊषा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीटी ऊषा भारतीय ओलम्पिक संघ के 95 साल पुराने इतिहास में शीर्ष पद पर काबिज होने वाली पहली पहली महिला ओलम्पियन और पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता हैं।.......

क्रोएशिया से हार के बाद ब्राज़ील में पसरा सन्नाटा

सांबा म्यूज़िक की तैयारियां भी धरी रह गईं साओ पाउलो। ब्राजील के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हार के बाद फुटबॉल के दीवाने इस देश में सन्नाटा पसर गया। नेमार ने जब अतिरिक्त समय में गोल किया तो साओ पाउलो से लेकर रियो डी जनेरियो तक लोग जश्न में डूब गए। लेकिन उनकी खुशी कुछ मिनट तक ही बनी रही क्योंकि क्रोएशिया ने बराबरी का गोल करने के बाद पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को हराकर बाहर कर दिया।  साओ पाउलो के एक बार में मैच.......

भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा

ईशान किशन ने 210, विराट कोहली ने बनाए 113 रन  चटगांव। भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए ईशान किशन ने 210 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 290 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया यह सीरीज हार चुकी है, लेकिन तीसरा वनडे जीतकर भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करना चाहेगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरु.......

ईशान किशन ने लगाया वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक

क्रिस गेल-सहवाग सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे चटगांव। ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसम्बर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्हो.......