एशियन गेम्स में भारतीय चौकड़ी की जय-जयकार

4×400 मीटर रिले में 61 साल बाद दिलाया सोना खेलपथ संवाद हांगझोऊ। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम ने 61 साल बाद सोने के पदक से अपना गला सजाया है। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोड़ी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने पिछड़ने के बाद अपने दमखम का नायाब उदाहरण पेश किया। 19वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी है। शूटिंग के बाद एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल .......

800 मीटर दौड़ में हरमिलन का जलवा

21 साल बाद बेटी ने दोहराई मां की कामयाबी मां माधुरी 2002 में 800 मीटर का रजत जीती थीं खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों के 11वें दिन हरमिलन बैंस ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी मां की कामयाबी दोहराने में सफल रही। हरमिलन ने इन खेलों में दो रजत पदक जीते हैं। इससे पहले उसने 1500 मीटर दौड़ में भी चांदी का तमगा जीता था। यूपी की एथलीट माधुरी सक्सेना ने 2002 के बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 21 साल बाद उनकी बेटी .......

एशियाड के 11वें दिन भारतीय एथलीटों ने जमाई धाक

ट्रैक एण्ड फील्ड में कुल पदकों की संख्या हुई 29  खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों के 11वें दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। अलग-अलग स्पर्धाओं में भारत ने बुधवार को एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य जीता। इस बार ट्रैक एंड फील्ड में कुल पदकों की संख्या 29 पहुंच गई। नीरज चोपड़ा और चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया। अविनाश साबले ने 5000 मीटर में, हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत जीता.......

पहले ज्योति और अब नीरज-जेना के साथ धोखेबाजी की कोशिश

भारतीय एथलीट्स के साथ बेईमानी पर उतरा चीन?  अंजू बॉबी ने चीनी अधिकारियों पर निशाना साधा खेलपथ संवाद हांगझोऊ। जिस तकनीक पर चीन को गुरूर था, हांगझोऊ एशियाई खेलों में उसी का मजाक उड़ रहा है। अब तक भारतीय एथलीट्स के साथ इन खेलों में तीन बार ऐसा हुआ है, जब तकनीकी खराबी या वहां मौजूद अधिकारियों की गड़बड़ी की वजह से फजीहत झेलनी पड़ी है। धाविका ज्योति याराजी से लेकर भाला फेंक के स्टार नीरज चोपड़ा और किशोर जेना तक के साथ चीनी अधिक.......

स्क्वाश में दीपिका-हरिंदर की जोड़ी फाइनल में पहुंची

अभय और 15 वर्षीय अनाहत को मिला ब्रॉन्ज खेलपथ संवाद हांगझोऊ। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने ली का यी और वोंग ची हिम की जोड़ी को सेमीफाइनल में 2-1 (7-11, 11-7, 11-9) से शिकस्त दी। अनाहत सिंह और अभय सिंह की दूसरी भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि सेमीफाइनल में आइफा .......

सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में

एशियाडः पीवी सिंधू और प्रणय भी जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने कड़े मुकाबले में लियो रोली केरनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी को हराकर बुधवार को यहां एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की तीसरे नम्बर की भारतीय जोड़ी ने 84 मिनट चले मुकाबले में 24-22, 16-21, 21-12 से जीत दर्ज की। इससे पहले दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रण.......

भारतीय हॉकी लड़ाकों ने दक्षिण कोरिया को निपटाया

एशियाई खेलों का फाइनल मुकाबला जीत ओलम्पिक टिकट कटाने को मौका खेलपथ संवाद हांगझोऊ। शुरुआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 5-3 से जीत के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय हॉकी लड़ाकों को फाइनल जीत शान से ओलम्पिक टिकट कटाना चाहिए। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई किय.......

बॉक्सर लवलीना को रजत, परवीन को कांस्य

मुक्केबाजी में भारत ने एक रजत समेत पांच पदक जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। टोक्यो ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एशियाई खेलों में बुधवार को एकतरफा फाइनल में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि हरियाणा की परवीन हुड्डा को कांस्य पदक मिला। मौजूदा एशियाई चैम्पियन लवलीना को दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता लि कियान ने 75 किलो फाइनल में हराया। इसके साथ ही मुक्केबाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। भारत ने एक रजत और चार कांस्य समेत.......

एशियाड में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भाला फेंक में नीरज को सोना, जेना को चांदी तीरंदाजी और पुरुष रिले में भी पीला तमगा खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण समेत 12 मेडल देश की झोली में डाले। इसके साथ ही भारत ने एशियाड में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस बार अभी तक 19 स्वर्ण समेत कुल 82 पदक भारत के नाम हो चुके हैं। हांगझोउ एशियाई खेलों.......

अब लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय : रोहित शर्मा

12 साल बाद अपनी धरती पर विश्व विजेता बनने का अवसर खेलपथ संवाद अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि अब एकांत में रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है। भारतीय टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरी बार 50 ओवरों के विश्व कप को जीतने में सफल रहेगी।  भारत ने 2011 में अपनी धरती पर विश्व कप जीता था। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खिताब जीता। अब भ.......