चेस ओलम्पियाड की कांस्य विजेता टीमों पर होगी धनवर्षा

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत की महिला और ओपन सेक्शन टीम ने फीडे 44वें चेस ओलम्पियाड में कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दोनों ही टीमों के लिए ईनाम की घोषणा की है। स्टालिन ने बुधवार को भारतीय ओपन सेक्शन और महिला टीम को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।  स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अंतरराष्ट्रीय इनडोर खेल को सफलता.......

दक्षिण अफ्रीकी अम्पायर के निधन पर भावुक हुए सहवाग

लिखा- बल्लेबाजी के समय मुझे डांटते थे नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अम्पायर रूडी कोएर्टजन का कार हादसे में निधन हो गया। 73 साल के कोएर्टजन गोल्फ खेलकर वापस लौट रहे थे, तभी कार हादसे में उनका निधन हो गया। उनके बेटे ने बताया कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनका नाम क्रिकेट के सबसे महान अम्पायरों में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोएर्टजन केपटाउन से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार रिवर्सडेल के पास दूसरे वाहन से टकरा गई और हाद.......

भारत के पदकवीरों का जोरदार स्वागत

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों का देश वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। पदक विजेताओं के भारत पहुंचने पर फूलों की वर्षा की गई। लम्बी दूरी की धाविका प्रियंका गोस्वामी अलग रंग में नजर आईं। प्रियंका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम किया था। वह मेरठ की रहने वाली हैं। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का भी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हे.......

लक्ष्य सेन का बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण  खेलपथ संवाद बेंगलुरु। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का बुधवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। फैन्स और परिवार वालों ने बैंडबाजे के साथ उनका स्वागत किया। लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स सिंगल्स में मलेशिया के एंग जे योंग को फाइनल में कड़े मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लक्ष्य फाइनल में पहला गेम हार गए थे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त .......

आस्ट्रेलियाई टीम अच्छा खेली, भारतीय टीम में समन्वय की कमी रही

गुरजंट का परिवार बोला- हार-जीत मायने नहीं रखती खेलपथ संवाद अमृतसर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला। चाहे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी हो, लेकिन टीम को सिल्वर मेडल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह गोल्ड से कम नहीं है। पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु के गांव खलैरा में पले-बढ़े गुरजंट सिंह के परिवार का कहना है कि भारतीय टीम एक कदम ऊपर आई है। अगली बार गोल्ड पक्का है। गुरजंट.......

तलवारबाज भवानी देवी ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हराया लंदन। बुधवार सुबह भारतवासियों को एक और गर्व का क्षण मिला। जब वे उठे तो उनके चेहरे में मुस्कान थी, क्योंकि बर्मिंघम के बाद अब लंदन में जन...गण...मन बज रहा था और तिरंगा शान से फहरा रहा था। यह गर्व का मौका दिया टोक्यो ओलम्पिक में अपने प्रदर्शन से देश का दिल जीतने वाली तलवारबाज भवानी देवी ने। 28 साल की इस तलवारबाज ने कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। उन्होंने सेवर.......

एशिया कप टीम चयन ने क्रिकेटप्रेमियों को चौंकाया

पांच खिलाड़ियों के साथ भेदभाव की अटकलें एशिया कप में शमी, सैमसन और ईशान बाहर, फ्लॉप हो रहे आवेश को मौका नई दिल्ली। एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट को टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें टीम सिलेक्शन पर टिकी हुई थीं। टीम में लगातार फ्लॉप हो रहे आवेश खान को मौका दिया गया है। इस साल आवेश ने 13 टी-20 मैच खेले हैं और लगभग 32 की औसत से सिर्फ 11 विकेट लिए है। उन.......

राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता होंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी राजपत्रित अधिकारी देगी पांच करोड़ 25 लाख रुपये  खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इतना ही नहीं पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाया जाएगा। इन खेलों में पदक जीतने वाले आठ पदक विजेताओं को पांच करोड़ और प्रतिनिधित्व करने वाले पांच खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये की धनराशि बांट.......

निशानेबाजी की कमी लॉन बाल और एथलेटिक्स से हुई पूरी

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने जीते 61 पदक  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 का समापन हो चुका है। इस बार भारत को कुल 61 पदक मिले हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में इस बार भारत ने पांच पदक कम जीते हैं, लेकिन इस बार शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाव.......

शतरंज ओलम्पियाड में ओपन और महिला वर्ग में कांस्य

भारत बी टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराया खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत ‘बी’ टीम ने मंगलवार को 44वें शतरंज ओलम्पियाड के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि महिला वर्ग में भारत ‘ए’ टीम ने भी तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ‘बी’ ने अपने अंतिम मैच में जर्मनी को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में उज्बेकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए नीदरलैंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की मजबूत टीम ओपन.......