शटलर साइना की आगे की राह कठिनः विमल कुमार

24 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं, 11 सुपर सीरीज  नई दिल्ली। पूर्व बैडमिंटन कोच विमल कुमार का मानना है कि कोरोना के कारण टोक्यो ओलम्पिक में खेलने का सपना टूटने के बाद साइना नेहवाल का आगे का सफर कठिन है। उन्हें अपने कॅरिअर को विस्तार देने के लिए टूर्नामेंट चुनकर ही खेलना होगा। चोट और खराब फॉर्म से जूझती आई 31 वर्ष की साइना अपना चौथा ओलम्पिक नहीं खेल सकेंगी। विमल ने कहा,‘वह 2005-06 में सुर्खियों में आई थीं और प्रकाश .......

महामारी के बीच ओलम्पिक टिकट असाधारण उपलब्धि

अभिनव बिंद्रा ने खिलाड़ियों को सराहा नई दिल्ली। ‘मुझे आप पर गर्व है और आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप भारत में और अधिक ओलम्पिक गौरव लाने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। अगर आपको किसी सहायता की आवश्यकता है या आप केवल खेलों में मेरे अनुभवों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो मैं यहां हमेशा उपलब्ध हूं।’ इन शब्दों के साथ बिन्द्रा ने ओलम्पिक क्वालीफाई करने वालों की उपलब्धि को असाधारण करार दिया। ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक ज.......

दुती चंद और हिमा दास पर उम्मीदों का बोझ

25-29 जून को ओलम्पिक क्वॉलीफाई करने का आखिरी मौका पटियाला में होगी नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 25 से 29 जून के बीच पटियाला में आयोजित की जाएगी। टोक्यो ओलम्पिक से पहले एशियन मेडलिस्ट दुती चंद और जूनियर वर्ल्ड मेडलिस्ट हिमा दास सहित भारतीय एथलीटों के पास ओलम्पिक क्वॉलीफाई करने का अंतिम मौका होगा। दुती चंद 2018 एशियन गेम्स म.......

फ्रेंच ओपन-2020 में मैच फिक्सिंग के आरोप में खिलाड़ी गिरफ्तार

पेरिस। पेरिस अभियोजन पक्ष के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल मैच फिक्सिंग में शामिल होने के संदेह में एक टेनिस खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम के दौरान गिरफ्तार किया गया। फ्रांस के अखबार ‘ली पैरिसिएन' ने सबसे पहले यह खबर दी, उसके अनुसार यह खिलाड़ी 765वीं रैंकिंग पर काबिज रूस की याना सिजिकोवा है। अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हिरासत में थी, लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया। कार्यालय के.......

शानदार अंदाज में चौथे दौर में पहुंची सेरेना विलियम्स

डेनिएल कोलिंस को सीधे सेटों में हराया पेरिस। साल 2018 के बाद से अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पहली बार फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची हैं। तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने हमवतन डेनिएल कोलिंस को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। इस तरह टूर्नामेंट से पहले ही दुनिया की शीर्ष चार एश्ले बार्टी, नाओमी ओसाका, सिमोना हालेप और आर्यना सबालेंका के बाहर होने के बाद वह हाफ ड्रॉ में एकमात्र शीर्ष खिलाड़ी बची हैं। दु.......

विकास का सपना ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हो अपना

टोक्यो ओलम्पिक के लिए तैयारी पूरी खेलपथ संवाद भिवानी। आंख के पास कट लगने से दुबई एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करने वाले 69 किलोग्राम भार वर्ग के मुक्केबाज विकास कृष्णन टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक पर निगाहें जमाए हुए हैं। वह दुबई से लौट आए हैं और अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। वह जल्द ही अपने तीसरे ओलम्पिक की तैयारियों में जुटेंगे और 23 जुलाई से शुरू होने वाले दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में पूरी ऊर्जा के साथ र.......

‘सेवानिवृत्ति से जुड़े फायदे' दिए जाने की अपील

बीसीसीआई के पूर्व स्कोरर ने सौरव गांगुली से हक मांगा मुंबई। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के हजारों रन के अलावा कपिल देव और अनिल कुंबले के सैकड़ों विकेटों का हिसाब रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता प्राप्त सेवानिवृत्त स्कोरर दशकों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने के बावजूद तंगहाली में हैं। इनमें से 17 स्कोरर ने 55 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने के बाद अब एक साथ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से ‘सेवानिवृत्ति से जुड़े .......

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉनवे ने तोड़ा गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड

लंदन। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। गांगुली की तरह बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे इंगलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन के बाद 136 रन पर खेल रहे थे। इस बीच उन्होंने गांगुली के 131 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।  दक्षिण अफ्रीका में जन्में 29 वर्षीय कॉनवे इस ऐतिहासिक स्थल पर अपने पदार्पण .......

पृथकवास में एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे क्रिकेटर

पुरुष और महिला टीमें एक विमान से पहुंची इंगलैंड साउथम्पटन। भारतीय स्पिनर ​अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिये एजिस बाउल में अभ्यास करने से पहले तीन दिन तक कड़े पृथकवास पर रहना होगा। फाइनल 18 जून से शुरू होगा और बुधवार को यहां पहुंचने वाली भारतीय टीम के पास तैयारी का बहुत कम समय होगा। दूसरी तरफ से न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के​ खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला खेल रही है। भारती.......

पहलवान सुमित मलिक डोप जांच में विफल

अस्थायी तौर पर निलम्बित, ओलम्पिक से पहले भारत की किरकिरी नयी दिल्ली। ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाले भारतीय पहलवान सुमित मलिक को बुल्गारिया में हाल ही में क्वालीफायर के दौरान डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है। टोक्यो खेलों के शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले यह देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी का सबब है।  यह लगातार दूसरा ओलम्पिक है, जब खेलों के शुरू होने से कुछ दिन पहले डोपिंग का मामला मिला है। इससे पह.......