खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 275 स्वर्ण पदक होंगे दांव पर

बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होंगे गेम्स खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बेंगलूरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स न केवल खिलाड़ियों के दमखम का प्रतीक होंगे बल्कि इन खेलों के बहाने बिगड़ते पर्यावरण को बचाने की पहल भी नजर आएगी। 10 दिन चलने वाले इन खेलों का शुभारम्भ उप-राष्ट.......

खेल निदेशालय के निर्णय से खिलाड़ियों में निराशा

मामला आवासीय खेल छात्रावासों के लिए चयन ट्रायल का 25 खिलाड़ियों का मानक पूरा करना बना चुनौती खेलपथ संवाद लखनऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्णयों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में निराशा व्याप्त है। आवासीय खेल छात्रावासों के लिए चल रही चयन ट्रायल में 25 खिलाड़ियों की संख्या ही फसाद की मुख्य वजह बन रही है। कई जनपदों में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल नहीं होने से उन्होंने हंगामा किया और कहा कि खेल विभाग के हिटलरशाही रवैये से ही ऐ.......

हरियाणा की रिदम को दो स्वर्ण

विजयवीर की 25 मीटर रैपिड फायर में जीत नई दिल्ली। पंजाब के निशानेबाज विजयवीर सिद्धू ने बुधवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा जीत ली जबकि हरियाणा की रिदम सांगवान ने यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल तीन और चार के छठे दिन इसी स्पर्धा में महिला और जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।  विजयवीर ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अनीष भानवाला और आदर्श सिंह की चुनौती को पार करते हुए डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 32 हिट से स्वर्ण पद.......

भारतीय तीरंदाज टीम स्पर्धा के फाइनल में, पदक पक्का किया

अंताल्या (तुर्की)। भारतीय तीरंदाजों ने बुधवार को यहां कम्पाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई कर विश्व कप चरण एक में देश के लिये एक पदक पक्का कर दिया। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की तिकड़ी ने ब्रिटेन के प्रतिद्वंद्वियों की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए 236-235 से जीत दर्ज की।  अब खिताबी भिड़ंत के लिये नौंवी वरीय भारतीय तिकड़ी का सामना फ्रांस से होगा। मुस्कान किरार, अवनीत कौर और प्रिया गुर्जर की कम्पाउंड महिला टीम को हालांकि त.......

दिल्ली के सामने बेबस नजर आई पंजाब की टीम

न बल्लेबाज चले न गेंदबाज, नौ विकेट से हारे मुम्बई। कोरोनावायरस से परेशान होने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मजबूत मानसिकता दिखाते हुए पंजाब किंग्स को रौंद दिया। उसने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार (20 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मैच शुरू होने तक दिल्ली के कैंप में छह सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए। एक समय तो ऐसा लगा कि मैच को टाल दिया जाएगा। कप्तान ऋषभ पंत ने भी जीत के बाद कहा कि मैच टलने वाला था। लगातार परेशा.......

विम्बलडन टूर्नामेंट से बाहर होंगे रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी

रूस के यूक्रेन पर हमले के विरोध में लिया गया फैसला लंदन। पुरुषों में विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव, विश्व नंबर आठ आंद्रे रुबलेव और बेलारूस की विश्व नंबर चार आर्यन सबालेंका दुनिया के प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे। रूस के यूक्रेन पर हमले के विरोध में विंबलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने 27 जून से 10 जुलाई के बीच होने वाले इस ग्रैंड स्लैम से रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ियों को प्रतिबंधित.......

35 साल की उम्र में मां बनेंगी मारिया शारापोवा

अपने जन्मदिन पर दी जानकारी नई दिल्ली। पूर्व टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शारापोवा ने अपने 35वें जन्मदिन पर अपनी खास फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी है। शारापोवा पहली बार मां बनेंगी। उन्होंने अपने टेनिस करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। पांच बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली शारोपावा ने साल 2020 में टेनिस से संन्यास का एलान किया था। वो सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। इंस्टाग्र.......

लिवरपूल की मैनचेस्टर पर 4-0 से जीत में सालाह बने हीरो

प्रीमियर लीग में शीर्ष पर पहुंची टीम नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रही मैनचेस्टर यूनाइटेड को लिवरपूल ने न सिर्फ 4-0 से पराजित किया बल्कि इंग्लिश प्रीमियर लीग में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के दो गोल ने 20 बार की इंग्लिश प्रीमियर लीग विजेता मैनेचेस्टर की दिल तोड़ने वाली हार लिखी।  इसके साथ ही सालाह ने पिछले आठ मैचों से चला रहा अपना गोल का सूखा खत्म किया। मैनचेस्टर की इस हार के सा.......

दिग्गज खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लेंगे हिस्सा

बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होंगे गेम्स खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पियन निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा धावक दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलम्पियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का हिस्सा होंगे। ओलंपियन निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी इन खेलों में नजर आएंगे। पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर हरित खेलों के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेल.......

एकल में आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत जीते

राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों के लिए चुना जाना तय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के चयन ट्रायल में बुधवार को यहां महिला और पुरुष एकल में विजेता रहे, जिससे उनका आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए चुना जाना तय है। आकर्षी ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ट्रायल में अश्मिता चालिहा को कड़े मुकाबले में 21-10 17-21 21-15 से हराया जबकि प्रियांशु ने ओडिशा ओपन विजेत.......