गोवा राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने जीते रिकॉर्ड मेडल

पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई 
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़।
गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व फेडरेशन के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 193 पदक जीते हैं, जिनमें से 62 स्वर्ण मेडल, 55 रजत और 75 कांस्य पदक हैं। राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक समापन से पहले बृहस्पतिवार को हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में पदक मेडल प्रदेश की झोली में डाला जबकि इंडोर मैन हैंडबॉल टीम और इंडोर वूमेन टीम ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाए। उधर, योगासन के इवेंट में हरियाणा ने दो गोल्ड मेडल, दो रजत और दो कांस्य पदक जितने में सफलता हासिल की है। ग्रुप इवेंट बॉयज में अमित, राहुल, ऋषभ, अर्जुन, रोहित ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि बाकी इवेंट में खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य मेडल जीते।

 

रिलेटेड पोस्ट्स