टोक्यो ओलम्पिक में सेरेना विलियम्स नहीं खेलेंगी

लंदन। अमेरिका टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगी। रविवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलम्पिक के लिए अमेरिकी टीम में नहीं हैं। 
विम्बलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां, मैं वास्तव में ओलम्पिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिए।' 
उन्होंने कहा, 'ओलम्पिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।' बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी। राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे। रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह टोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विम्बलडन में चीजें कैसी रहती हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स