मीराबाई चानू विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी

पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने पर नजर
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की निगाहें एशियाई खेलों में पदक जीतने पर लगी हैं इसलिए वह अगले सप्ताह होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी बल्कि अपनी हिस्सेदारी की जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिए ही जाएंगी।
पेरिस ओलम्पिक के लिए विश्व चैम्पियनशिप अनिवार्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितम्बर से रियाद में शुरू होगी जबकि एशियाई खेल इससे 20 दिन से भी कम समय में 23 सितम्बर से चीन के हांगझोउ में आयोजित होंगे।
मुख्य कोच विजय शर्मा ने कहा इन दो प्रतियोगिताओं के बीच इतना कम समय है कि इससे भारोत्तोलकों के लिए दोनों टूर्नामेंट में अपना वजन सही रखने और शिखर पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। तो हमने फैसला किया कि मीराबाई केवल रियाद जाएंगी और अपना वजन कराएंगी। 

रिलेटेड पोस्ट्स