पृथ्वी शॉ की कार पर हमला, महिला गिरफ्तार

सेल्फी लेने पर हुई कहासुनी
मुम्बई।
मुंबई में सांताक्रूज स्थित एक लग्जरी होटल के बाहर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई और उनकी कार पर बेसबॉल बैट से हमला किया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पृथ्वी शॉ ने एक महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर' के साथ सेल्फी से इनकार कर दिया जिसके बाद उनकी उक्त महिला और उसके पुरुष मित्र के साथ कहासुनी हुई। 
बुधवार तड़के हुई इस घटना के बाद पुलिस ने ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' सपना गिल को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके मित्र शोभित ठाकुर और छह अन्य के खिलाफ दंगा करने तथा उगाही करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। गिल के वकील ने शॉ पर नशे में होने का आरोप लगाया और कहा कि क्रिकेटर ने ‘प्रतिष्ठा और हैसियत का दुरुपयोग' करते हुए लकड़ी के बैट से ‘इन्फ्लुएंसर' पर हमला किया, जबकि पुलिस ने कहा कि गिल और ठाकुर घटना के समय नशे की हालत में थे। इस संबंध में शॉ के मित्र और कैफे संचालित करने वाले आशीष यादव ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिल ने बहस शुरू कर दी और यादव को मामले को निपटाने के लिए 50,000 रुपये देने के लिए कहा और धमकी दी कि ऐसा नहीं किये जाने पर वह उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराएगी।
ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। शिकायत में जिन लोगों का नाम है - जिनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना ऊर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है और पृथ्वी शॉ पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में आरोपी सना उर्फ ​​सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि मारपीट सपना ने नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ ने की थी। झगड़े के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि डंडा पृथ्वी के हाथ में है। वकील का कहना है कि उनकी मुवक्किल सपना को ओशिवरा पुलिस थाने में बैठाकर रखा गया है। उसे मेडिकल के लिए भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सहारा स्टार होटल के पास हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इस दौरान क्रिकेटर का एक फैन और एक फीमेल फैन उनकी टेबल के पास आ गए। फीमेल फैन क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने लगी। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद भी जब उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया, तो क्रिकेटर ने रेस्टोरेंट के मालिक को फोन करके फैंस को हटाने के लिए कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को वहां से हटा दिया लेकिन इससे गुस्साए दोनों फैंस रेस्टोरेंट के बाहर क्रिकेटर का इंतजार करते रहे।
बेसबॉल की बैट से हुआ हमला
आरोपियों ने बेसबॉल की बैट से क्रिकेटर की कार को घेर लिया। एक सिग्नल पर कार को रोका और विंडशिल्ड तोड़ दी। फैंस ने पृथ्वी के दोस्त से 50 हजार रुपये की मांग भी की। कार का शीशा टूटने पर बात बढ़ गई। फैंस और क्रिकेटर के बीच बहस हुई। बाद में ओशिवारा पुलिस ने पृथ्वी को दूसरी कार में घर भेजा।
इन धाराओं में केस दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं
ओशिवारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है. सना ऊर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर समेत कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वैलेंटाइन डे पर फोटो अपलोड की फिर हटाई
वैलेंटाइन डे के मौके पर इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं। पोस्ट में पृथ्वी ने उन्हें वाइफ कहते हुए वैलेंटाइन विश किया था। हालांकि, खास बात ये रही कि उन्होंने वो पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। पृथ्वी ने अपने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा है कि ये तस्वीरें उन्होंने नहीं पोस्ट की हैं, किसी ने फोटोज एडिट करके पोस्ट की हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स