इथियोपिया के बारेगा के नाम पहला स्वर्ण

ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा
टोक्यो।
इथियोपिया के धावक सेलेमोन बारेगा ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में यह जीत हासिल की। 
बारेगा ने विश्व चैम्पियन और विश्व रिकार्डधारी यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई को पछाड़ते हुए 27 मिनट 43.22 सेकेंड में जीत दर्ज की। यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई ने 27 मिनट 43.63 सेकेंड के समय से रजत पदक जबकि उनके हमवतन जैकब किपलिमो ने कांस्य पदक जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स