मुक्केबाज मैरीकॉम का सपना टूटा

दूसरे राउण्ड में ही चुनौती ध्वस्त
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम का टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना आज टूट गया। वह प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई। उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। 51 किलोग्राम भारवर्ग में पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रहीं। उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2 से हराया। इस राउंड में वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग देखने को मिली। 
मैरीकॉम की इस हार के साथ ही सम्भवतः उनके ओलम्पिक खेलों पर भी विराम लग गया है। 38 साल की इस दिग्गज बॉक्सर ने यद्यपि इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से आसानी से हार नहीं मानी लेकिन अंततः उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लंदन ओलम्पिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को बड़ी मायूसी के साथ टोक्यो से विदा लेना पड़ा। महिला मुक्केबाजी को उन्होंने एक तरह से भारत में पहचान दी है।  

 

रिलेटेड पोस्ट्स