हॉकी से खेल रत्न के लिए श्रीजेश और दीपिका नॉमिनेट

हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर बनेंगी अर्जुन 
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया जा चुका है। हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका को नॉमिनेट किया है। 
अर्जुन अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आर.पी. सिंह और संगई इबेमहाल को नॉमिनेट किया गया है वहीं, हॉकी इंडिया ने कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजे हैं। बता दें कि खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं के नामों का चयन करेगी।

रिलेटेड पोस्ट्स