जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी खेलेंगी ओलम्पिक

महाद्वीपीय कोटा के जरिए किया क्वालीफाई
नई दिल्ली।
भारतीय जूडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की।
अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किलोग्राम भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार पर दिए जाते हैं। एशिया के पास 10 कोटा स्थान हैं।
इस 26 साल की खिलाड़ी के लिए यह पहला ओलम्पिक होगा। हर क्षेत्र से एक राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का सिर्फ एक खिलाड़ी महाद्वीपीय कोटे के जरिए क्वालीफाई करने का हकदार होता है। इससे पहले अवतार सिंह इकलौते जूडो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2016 रियो ओलम्पिक के 90 किलोग्राम में भाग लिया था।

रिलेटेड पोस्ट्स