शटलर अवधेश और उनीत कृष्णा की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
भोपाल।
मध्य प्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अवधेश जाट ने पुर्तगाल में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उसने गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, हैदराबाद के खिलाड़ी उनीत कृष्णा के साथ मिलकर युगल स्पर्धा में कांस्य जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। 
3 से 5 दिसंबर तक पुर्तगीज जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट-2021 में अवधेश और उनीत की जोड़ी ने चौथी वरीयता वाली जोड़ी ऑस्कर मनिक और रनर जिर्क को सीधे सेटों में 21-17, 21-8 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि अवधेश कुछ समय पहले से ही मध्य प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मध्य प्रदेश अकादमी में अवधेश कोच विष्णुवर्धन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स