झिली डालाबेहड़ा ने जीता रजत

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारतीय बेटी का कमाल
ताशकंद।
भारत की झिली डालाबेहड़ा ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। डालाबेहड़ा ने 167 किलोग्राम (73 + 94) का कुल वजन उठाया, जिससे वह नाईजीरिया की पीटर स्टेला किंग्स्ले से पीछे रहीं, जिन्होंने कुल 168 किलोग्राम (72 + 96) का वजन उठाया।
वह ओलम्पिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के वजन वर्ग में हिस्सा ले रही थीं। चानू ने राष्ट्रमंडल और विश्व चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया था। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है, जिसके स्वर्ण पदक विजेता सीधे क्वालीफाई कर लेंगे। बाकी का चयन राष्ट्रमंडल रैंकिंग से किया जायेगा। चानू फिर भी क्वालीफाई कर सकती है, क्योंकि वह इस समय राष्ट्रमंडल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स