वॉलीबॉल में छात्र-छात्राएं दिखा रहे अपना कौशल

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 
खेलपथ संवाद
प्रयागराज।
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच जोरदार मुकाबले चल रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. थॉमस अब्राहम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों की 5 टीमें तो छात्राओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। छात्रों के वर्ग में बी.ए., एन.सी.सी, बी.सी.ए., बी.एस.सी. एवं फिजिकल एजूकेशन तथा महिला वर्ग में बी.ए, एन.सी.सी, बी.सी.ए. और बी.एस.सी. शामिल हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष कुमार कनौजिया वॉलीबॉल प्रशिक्षक ने निभाई। प्रतियोगिता संचालन में अरुण प्रताप सिंह एवं विभाग के अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुष वर्ग में पहला मैच बी.सी.ए. और बी.ए. के मध्य खेला गया जिसमें बी.सी.ए. ने बी.ए.को 2-0  से हराया। दूसरा मैच एन.सी.सी. और फिजिकल एजूकेशन के मध्य खेला गया जिसमें फिजिकल एजूकेशन ने रोमांचक मुकाबले में एन.सी.सी. को 2-1 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

रिलेटेड पोस्ट्स