विश्व रिकॉर्ड के साथ देवेन्द्र झाझरिया को पैरालम्पिक का टिकट

65.71 मीटर भाला फेंककर पांच साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा 
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारत के दिग्गज पैरालम्पियन भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों के एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका। 
अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया बल्कि 63.97 मीटर के अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड में भी सुधार किया। उन्होंने यह रिकॉर्ड रियो पैरालम्पिक 2016 में बनाया था। झाझरिया ने कहा कि मेरे परिवार का सहयोग, कोच सुनील तंवर और फिटनेस ट्रेनर लक्ष्य बत्रा की मेहनत से ये सब कर पाया हूं। टोक्यो पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। झाझरिया के यह तीसरे पैरालम्पिक खेल होंगे। उन्होंने 2004 एथेंस पैरालम्पिक और 2016 में रियो खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।

रिलेटेड पोस्ट्स