निशाने से भटके दीपिका कुमारी के तीर

दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया
टोक्यो।
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया। दीपिका कुमारी रूसी ओलम्पिक समिति की केन्सिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फइनल में पहुंची थीं। कोरियाई अन सान ने पहले दौर में शानदार शुरुआत की और उसने तीन 10 स्कोर किए जबकि दीपिका ने 7-10-10 का ही स्कोर कर सकीं।
सान ने दूसरे दौर में भी लय बरकरार रखी और 9-10-7 का स्कोर किया वहीं भारतीय तीरंदाज ने 10-7-7 का स्कोर किया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट में भी दबदबा जारी रखा और 26 स्कोर किया वहीं दीपिका ने 24 स्कोर किया। मैच छह मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया। इसके साथ सान अंतिम चार में अमेरिका के मैकेंजी ब्राउन या मैक्सिको के एलेजांद्रा वालेंसिया से भिड़ेंगी।

 

रिलेटेड पोस्ट्स