सिफान हसन का 10000 मीटर में नया विश्व रिकॉर्ड

29:06.82 मिनट में दूरी तय कर अयाना का पांच साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त किया
नई दिल्ली।
नीदरलैंड की सिफान हसन ने महिलाओं की दस हजार मीटर दौड़ 29:06.82 मिनट में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। हसन ने हेंगेलो में हुई एथलेटिक्स मीट में यह उपलब्धि हासिल की।
मौजूदा विश्व चैंपियन 28 वर्षीय हसन ने इथोपिया की अल्माज अयाना (29:17.45 मिनट) का 2016 रियो ओलम्पिक में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा। इस जीत से सिफान ने टोक्यो ओलम्पिक से पहले अपनी प्रतिद्वंद्वियों को भी चुनौती दे दी है।
सिफान के नाम एक मील और पांच किलोमीटर रोड रेस का भी रिकॉर्ड है। वह एक ही विश्व चैम्पियनशिप में दस हजार और 1500 मीटर का खिताब जीतने वाली पुरुष और महिला वर्ग में दुनिया की एकमात्र एथलीट हैं। उन्होंने दोहा में 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

रिलेटेड पोस्ट्स