सेलर एकता यादव और रितिका दांगी ने देश को दिलाया कांस्य पदक

मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप ओमान-2021

खेलपथ संवाद

भोपाल ओमान में आयोजित मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने 49ईआर  क्लास वोट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक अर्जित किया। चाइना की खिलाड़ी प्रथम और हांगकांग की खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रही। 

मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में एकता यादव और रितिका दांगी की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश को पदक दिलाने वाली दोनों खिलाड़ी बेटियों ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

खेल संचालक पवन जैन ने भी मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवॉर्डी जी.एल. यादव ने बताया कि मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने ओवर ऑल पांचवां स्थान हासिल किया।

रिलेटेड पोस्ट्स