पी.वी. बोली मुझे भारतीय होने पर गर्व

विश्व चैम्पियनशिप में पांच पदक जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी  नई दिल्ली: बैडमिंटन की दुनिया में इतिहास रचने वाले भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु भारत लौट आई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पी.वी. ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। इस शटलर ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में  बीडबल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नम्बर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा .......

आठ साल की उम्र में पदक जीत रहा है निशानेबाजी का 'वंडर ब्वॉय'

आठ बरस की उम्र में जब हमउम्र बच्चे कार्टून या मोबाइल देखने में मसरूफ रहते है, तब पिथौरागढ़ का दिव्यांश जोशी निशानेबाजी रेंज पर कड़ी मेहनत करता है ताकि अपनी बहन की तरह भविष्य में भारत की पदक उम्मीद बन सके। भारत के सीमावर्ती पिथौरागढ़ जिले में कक्षा चार के छात्र दिव्यांश ने इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय निशानेबाजी स्पर्धा में 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता। उनकी बड़ी बहन यशस्वी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है और अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के टूर्नामेंटों में चार स्व.......

घर में लगातार दूसरी जीत के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर, यूपी योद्धा को दी शिकस्त

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-7 में 'सुपर-1० के सुल्तान' बन चुके युवा रेडर नवीन कुमार (16 प्वाइंट्स) के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली ने घरेलू चरण के अपने दूसरे मैच में रविवार को यूपी योद्धा को 36-27 से हरा दिया। दिल्ली की टीम इस सीजन में घर में लगातार दो मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ 39 अंक लेकर अंक तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंच गई है।  यूपी की 1० मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम 10वें नंबर पर है। दबंग दिल्ली की .......

दिव्यांग मानसी जोशी ने भी किया कमाल

जीता पहला विश्व पैरा बैडमिंटन खिताब पीवी सिंधु की विश्व खिताबी सफलता के साथ-साथ मानसी जोशी ने भी भारतीय पैरा बैडमिंटन में अपना नाम स्वणार्क्षरों में दर्ज करा लिया। मानसी जोशी ने बासेल में विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल एसएल-3 फाइनल में हमवतन पारुल परमार को 21-12, 21-7 से हराकर खिताब जीता। मानसी ने 2011 में एक दुर्घटना में अपना बायां पैर गंवाया था। उसके आठ साल बाद फाइनल में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन परमार को शनिवार को पराजित किया। वह पुलेला गोपीचंद .......

टोक्यो में भारत के दिव्यांग खिलाड़ी जीतेंगे 10 से अधिक पदक

टोक्यो पैरालम्पिक में 22 खेलों में होंगी 540 स्पर्धाएं जापान के टोक्यो में 2020 में ओलंपिक खेलों के बाद होने वाले पैरालंपिक का काउंट डाउन शुरू हो गया है और भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य रखा है। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने टोक्यो पैरालंपिक के काउंट डाउन के मौके पर रविवार को राजधानी में एक समारोह रखा, जिसमें पीसीआई ने अपने कई पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित.......

खिलाड़ियों के हक पर खेलनहारों का डाका

मध्य प्रदेश में खेलों की लीला न्यारी श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। खेल किसी भी देश की युवा पीढ़ी के दमखम का आईना होते हैं। भारत में आजादी के बाद से ही खेलों के नाम पर अनाप-शनाप पैसा खर्च किया गया लेकिन मैदानों की बजाय घोड़े कागजी ही दौड़े नतीजन हम आजादी के 72 साल बाद भी वहीं के वहीं हैं। सच्चाई यह है कि देश के अधिकांश स्कूलों में खेल मैदान और खेल अध्यापक नहीं हैं बावजूद खेल होते हैं और सरकारी पैसे का खुलकर बंदरबांट होता है। .......

पी.वी. सिन्धु ने रचा कीर्तिमान

 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड कें बासेल में आयोजित बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही सिंधु ने इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। वर्.......

हां मैं समलैंगिक हूंः दुती चंद

रिश्ते को सार्वजनिक करना छुपाने से बेहतर है समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने वाली भारत की पहली एथलीट दुती चंद ने कहा कि उनके लिए रिश्ते को सार्वजनिक करना छुपाने से बेहतर है। दुती ने मई में ओडिशा के अपने गांव की एक महिला के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करके सुर्खियां बटोरी थीं। उनके इस फैसले के बाद परिवार ने उससे नाता तोड़ने जबकि उनकी बड़ी बहन ने अलग होने की धमकी दी थी, लेकिन दुती पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दुती ने उस महिला के साथ घर बसाने की इच्छा जाहिर की। अंतरराष.......

झारखण्ड की कोमालिका बिटिया बनी विश्व चैम्पियन

पिता ने बेटी को फिट रखने के लिए बेच दिया था घर  खेलपथ प्रतिनिधि रांची। बेटियां चाहें तो सब कुछ कर सकती हैं। यह विश्वास जताकर कोमालिका के माता-पिता ने भारत के सामने एक नजीर पेश की है। भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने रविवार (25 अगस्त) को विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग के एकतरफा फाइनल में जापान की उच्.......