दुनिया से न्यारे सबके प्यारे नीरज चोपड़ा हमारे

ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय सितारे ने सभी को पीछे छोड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह दुनिया के सबसे तेज धावक और पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन उसैन बोल्ट को पीछे छोड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। नीरज साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। बोल्ट भी नीरज चोपड़ा से पीछे छूट गए हैं। टोक्यो ओलम्पिक क.......

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भारत बनेगा विश्व विजेता

दिल्ली आई हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के कई राज्यों से होते हुए हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी दिल्ली पहुंच गई। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन उड़ीसा में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होने जा रहा है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस ट्रॉफी का अनावरण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों किया गया। इस मौके पर उनके अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, 1975 में भारत के लिए पहला हॉकी वर्ल्ड कप खिताब जीतने व.......

लियोनल मेसी के इंटरव्यू के दौरान भावुक हुई पत्रकार

कहा- अर्जेंटीना के हर व्यक्ति की जिंदगी में हैं आप दोहा। फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पहली बार विश्व कप जीतने के करीब हैं। उनकी टीम कतर में जारी फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला गत चैम्पियन फ्रांस से होगा। अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद मेसी भावुक दिखे। अर्जेंटीना के कप्तान के साथ-साथ दुनिया भर के उनके फैंस भी भावुक हो गए।.......

शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने ठोके शतक

बांग्लादेश को दिया 513 रन का लक्ष्य चटगांव। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने शुभमन गिल (110) और चेतेश्वर पुजारा (102 नाबाद) के शतकों की बदौलत बांग्लादेश को 513 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम  150 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की। अब बांग्लादेश के सामने 5.......

विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की टेस्ट कप्तानी, टिम साउदी नये कप्तान

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड को पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताने वाले उसके सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे केन विलियमसन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया। तेज गेंदबाज टिम साउदी को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है।  32 वर्ष के विलियमसन विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। वह सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे, चूंकि फोकस 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप और 2024 के टी20 विश्.......

जीत के जश्न में डूबा फ्रांस, मोरक्को को भी टीम पर गर्व

पेरिस। फ्रांस के विश्व कप फाइनल में पहुंचते ही देश भर में फुटबॉल की दीवानगी चरम पर पहुंच गई। हर शहर में जश्न शुरू हो गया, जबकि मोरक्को के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी तो थी, लेकिन टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें गर्व है।  पेरिस में चैम्प्स एलिसीस पर फुटबॉलप्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिन्होंने आतिशबाजी की और फ्रांस के झंडे लहराये। चारों तरफ कार के हॉर्न का शोर सुनाई दिया। शहर भर में दंगा रोकने वाली पुलिस गश्त करती दिखाई दी। पेरिस क.......

संजय राय बने कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव

कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम आमसभा में लिए गए निर्णय खेलपथ संवाद नागपुर। कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र के तत्वावधान में कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम आमसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संजय राय को सर्वसम्मति से कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया। .......

अर्जुन का रणजी शतक देख भावुक हुईं सारा तेंदुलकर

सचिन ने बताया मैच से पहले बेटे से क्या बात हुई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले रणजी मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने गोवा के खिलाफ बुधवार (14 दिसंबर) को शतकीय पारी खेली। अर्जुन ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। उन्होंने पिता जैसा कमाल किया। सचिन ने 1988 में अपने रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। अब 34 साल बाद अर्जुन ने भी यह कमाल किया है। 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने इसी साल मु.......

ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में भी किया धमाका

केरल के खिलाफ जड़ा शतक, अर्जुन को मिले दो विकेट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में भी कमाल किया है। उन्होंने झारखंड के लिए गुरुवार को केरल के खिलाफ रांची में शानदार शतक लगाया। ईशान ने ग्रुप सी के मैच में 195 गेंद पर 132 रन की पारी खेली। इस दौरान ईशान ने नौ चौके लगाए। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ गेंदबाज.......

क्या फ्रांस को हराकर विश्व कप जीतेंगे लियोनल मेसी?

अर्जेंटीना के पक्ष में बन रहे ये चार संयोग दोहा। कतर में फुटबॉल विश्व कप अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। गत चैंपियन फ्रांस और दो बार की विजेता अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंच गई है। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 और फ्रांस ने दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया। अब दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। अर्जेंटीना .......