क्रास और डंकली ने दिलायी इंग्लैंड को अजेय बढ़त

दूसरा एकदिवसीय मिताली का अर्धशतक फिर बेकार टांटन। कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी केट क्रास की कातिलाना गेंदबाजी और सोफी डंकली के जुझारू अर्धशतक के सामने फीकी पड़ गयी जिससे इंग्लैंड ने दूसरे महिला एकदिवसीय दिन-रात्रि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।  मिताली ने रन आउट होने से पहले 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाये, लेकिन बाकी भारतीय बल्लेबाज .......

सानिया-बेथानी की जोड़ी विम्बलडन के दूसरे दौर में

लंदन। सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने डेसिरे क्राउजिक और एलेक्सा गुआराची की छठी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए बृहस्पतिवार को यहां विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।  सानिया और बेथानी ने धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल कर अमेरिका और चिली की जोड़ी को एक घंटा और 27 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया। दूसरी तरफ एंडी मर्रे और निक किर्गीयोस ने अपने जुझारूपन का अच्छा नमूना पेश करके बी.......

टोक्यो की गर्मी में ढलने को दोपहर की प्रैक्टिस चुनी

हॉकी कप्तान मनप्रीत ने किया खुलासा नई दिल्ली। देश का ज्यादातर हिस्सा जहां गर्मी में झुलस रहा है वहीं भारतीय हॉकी टीम ओलम्पिक पदक के लिए दोपहर की तपती धूप में तैयारियां कर रही है। ऐसा नहीं कि हॉकी टीम को मजबूरी में दोपहर की तपती धूप में तैयारियां करनी पड़ रही हैं। ओलम्पिक पदक के लिए यह रास्ता टीम मैनेजमेंट ने खुद निकाला है। कप्तान मनप्रीत सिंह का कहना है कि टोक्यो में उन्हें गर्म और उमस भरा मौसम मिलने वाला है। फिर भारतीय टीम के ज्यादा.......

12 साल की ब्राउन बनेंगी सबसे युवा ब्रिटिश ओलम्पियन

13 साल 11 दिन की होगी जब ओलम्पिक में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी   11 साल की सेसिलिया कोलेज के नाम है ब्रिटेन की सबसे युवा ओलम्पियन का रिकॉर्ड टोक्यो। बारह साल की स्केटबोर्डर स्काई ब्राउन को ग्रेट ब्रिटेन की स्केटबोर्डिंग टीम में शामिल किया गया है। वह पदक भले ही न जीते लेकिन पिछले 92 साल की ओलंपिक इतिहास की सबसे युवा ब्रिटिश खिलाड़ी बन जाएंगी। ब्राउन जब टोक्यो में स्पर्धा करने उतरेंगी तो उनकी उम्र 13 साल 11 दिन की होगी। वह मा.......

विश्व रिकॉर्ड के साथ देवेन्द्र झाझरिया को पैरालम्पिक का टिकट

65.71 मीटर भाला फेंककर पांच साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पैरालम्पियन भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों के एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका।  अपने इस प्रदर्शन से उन्हों.......

ओलम्पिक के लिए कोहेई जिन्नो ने दी आशियाने की कुर्बानी

जापान के ओलम्पिक अभियान में इनका एक अलग योगदान नई दिल्ली। खेल सद्भावना का सूचक माने जाते हैं लेकिन जब ये किसी की मुसीबत का सबब बन जाएं तो तकलीफ स्वाभाविक है। कोहेई जिन्नो कोई खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन जापान के ओलम्पिक अभियान में उनका एक अलग योगदान है। यह वो शख्स है जिसे जापान की दो बार की ओलम्पिक मेजबानी में अपना घर खाली करना पड़ा ताकि वहां स्टेडियम का निर्माण हो सके। पहली बार 1964 में और फिर अब ओलम्पिक 2020 के लिए भी उन्हें 2016 में ऐसा करना .......

स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को बच्चों को टोक्यो ले जाने की मिली अनुमति

टोरंटो। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को अपने बच्चों को टोक्यो ले जाने की अनुमति दे दी है। विश्व की सर्वोच्च खेल संस्था ने यह निर्णय कनाडा की बास्केटबॉल खिलाड़ी किम गौचर के अनुरोध पर लिया जो अपनी नवजात बिटिया को स्तनपान कराती है। गौचर ने इंस्टाग्राम में अपनी तीन महीने की बेटी सोफी को तोक्यो ले जाने की भावनात्मक अपील की थी।  ब्रिटिश कोलंबिया के मिसन में रहने वाले 37 वर्षीय गौचर ने कहा कि आईओसी के प.......

हिमा दिल छोटा न करोः किरेन रिजिजू

चोट के कारण नहीं पा सकीं टोक्यो का टिकट नई दिल्ली। भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय है। इस कड़ी में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी .......

पहली बार ओलम्पिक के 18 खेलों में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

पांच खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल  रियो में 63 पुरुष, 54 महिलाएं थीं शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 23 जुलाई से टोक्यो में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। पांच खेल ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सका है। सभी खेलनहारों का मानना है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ ​प्रदर्शन करेंगे।.......

खेल रत्न के लिए छेत्री और अर्जुन पुरस्कार के लिए बाला देवी के नाम की सिफारिश

भारतीय फुटबाल की शान हैं ये नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश की है। वहीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है, जो इस समय स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में रेंजर्स के लिए खेल रही हैं।  एक आधिकारिक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, '.......