तीरंदाजी में ओजस और ज्योति ने लगाई स्वर्णिम हैट्रिक

अभिषेक वर्मा को रजत और 17 वर्षीय अदिति को मिला कांस्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कंपाउंड तीरंदाज ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा ने शनिवार को एशियाड में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगा दी। ओजस ने एकल के फाइनल में अपने सीनियर अभिषेक वर्मा को 149-147 अंकों के अंतर से पराजित किया, जबकि ज्योति ने महिलाओं के फाइनल में कोरिया की सो चेईवान को 149-145 से पराजित किया। विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने रातिह जिलीजाती को 146-140 से हराकर महिला एकल का कांस्य .......

शतरंज में भारतीय शातिरों ने जीती चांदी

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने शनिवार को वहां एशियाई खेलों में रजत पदक जीते। टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-0 से हराया। ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वैशाली रमेशबाबू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल और महिला ग्रैंडमास्टर सविता श्री बस्कर ने अपनी अपनी बाजियां आसानी से जीती। भारतीय महिला टीम ने इस तरह से 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। शीर्ष वरीय.......

कुश्ती में दीपक पूनिया की चांदी

कुश्ती में मिले छह पदक, एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दीपक पूनिया की 86 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में ईरान के अपने आदर्श खिलाड़ी हसन यजदानी के सामने एक नहीं चली जिससे भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिताओं में शनिवार को यहां छह पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। यह दूसरा अवसर था जबकि दीपक का सामना अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी तथा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और आठ बार के विश्व चैंपियनशिप के पदक विज.......

कांसे की लड़ाई में भारत से जापान हारा

महिला हॉकी टीम ने 2-1 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांस्य के टीम के लिए क्या मायने हैं। सेमीफाइनल में चीन से 0-4 से हारने के साथ पेरिस .......

हॉकी का स्वर्ण ओलम्पिक में खिलाड़ियों का बढ़ाएगा आत्मविश्वास

मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक बोले यह भारतीय हॉकी के लिए खास खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन तथा एशियाई खेलों में पदकों के शतक से पूरे देश का सीना चौड़ा हो गया। जब पदक के साथ राष्ट्रगान की धुन बजती है और तिरंगा ऊपर उठता है, वह सबसे बड़ा लम्हा होता है। हांगझोऊ में भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ने राष्ट्र-भावना को चरम पर पहुंचा दिया है। यकीन मानिये, यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को उस स्तर तक पहु.......

पदक विजेता बहन-भाई का शानदार स्वागत

नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप में जीते सोना-कांसा खेलपथ संवाद समालखा। रोहतक में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता बहन-भाई का शनिवार को हथवाला गांव में भव्य सम्मान किया गया। हथवाला गांव की पहलवान अनुष्का त्यागी ने स्वर्ण व उसका भाई विनायक त्यागी ने कांस्य पदक हासिल किया। समालखा पुराने बस अड्डा पर दोनों खिलाड़ियों के स्वागत में हुजूम उमड़ पड़ा। यहां दोनों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। दोनों पदक विजेता बहन अनुष्का.......

हू तू-तू में भारतीयों ने दिखाया दम

एशियाड कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों ने जीता स्वर्ण तीरंदाजी में ज्योति, देवताले की स्वर्णिम हैट्रिक बैडमिंटन में 41 साल बाद सात्विक, चिराग ने दिलाया गोल्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शनिवार को यहां एक विवादास्पद फाइनल में अम्पायर, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के बीच लगभग एक घंटे की बहस के बाद गत चैम्पियन ईरान को 33-29 से हराकर एशियाई खेलों का खिताब दोबारा हासिल किया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीत.......

बैडमिंटन में चिराग-सात्विक ने रचा इतिहास

भारत ने 61 साल में पहली बार पुरुष युगल में जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों के बैडमिंटन के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 2-0 से हराकर सोना हासिल किया। इन दोनों ने इस स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं, एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष युगल के इतिहास में भारत का य.......

107 पदकों के साथ एशियाई खेलों में भारत का अभियान खत्म

72 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कबड्डी, क्रिकेट में स्वर्णिम सफलता भारत के इन खेलों में 28 स्वर्ण, 38 रजत तथा 41 कांस्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों में भारत का सफर खत्म हो चुका है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें द.......

भारत ने एशियाड में जीते 105 पदक

देखें एशियाई खेलों में किस खिलाड़ी ने क्या जीता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने एशियाई खेलों में अब तक 105 पदक जीत लिए हैं। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की। भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। पदक तालिका में भारत ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉ.......