टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं धवन

11 मुकाबलों में 42 की औसत से 381 रन बनाए मुम्बई। एक वक्त पर शिखर धवन को टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स की कैटेगरी में रखा जाता था। हिटमैन रोहित के साथ गब्बर की जोड़ी खूब जमती थी। फिर धीरे -धीरे शिखर टीम इंडिया से साइडलाइन होते चले गए। पहले रेड बॉल क्रिकेट से विदाई के बाद गब्बर को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया। कई लोगों को लगने लगा कि शायद अब 36 वर्षीय शिखर के लिए टीम इंडिया में वापसी संभव नहीं होगी। इस बीच शिखर धवन को म.......

आईपीएल में आज बेंगलुरु और पंजाब की भिड़ंत

16 बार पंजाब और 13 बार आरसीबी के हाथ लगी बाजी मुम्बई। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 60वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।आरसीबी की बात करें तो 12 मुकाबलों में इस टीम ने 7 मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट -0.115 है। पंजाब के हाथ 11 मुकाबलों में पांच सफलताएं लगी हैं और उसका नेट रन रेट -0.231 है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। बेंगलुरु ने .......

मुक्केबाज अनामिका प्री क्वार्टर फाइनल में

निखत, परवीन और मनीषा भी जीत चुकी हैं अपने मुकाबले वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप इस्तांबुल। इस्तांबुल में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन जारी है। निखत जरीन (52 किलोग्राम), परवीन (63 किलोग्राम) और मनीषा (57 किलोग्राम) के बाद अनामिका (50 किलोग्राम) ने भी गुरुवार को जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  अनामिका ने रोमानिया की यूजेनिया एंजेल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हर.......

तमिलनाडु और तेलंगाना ने जीती ऐरोस्केटोबॉल की राष्ट्रीय ट्राफी

राष्ट्रीय ऐरोस्केटोबॉल प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया जौहर खेलपथ संवाद मुम्बई। ऐरोस्केटोबॉल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऐरोस्केटोबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र व ठाणे के संयुक्त तत्वावधान में छह से नौ मई तक आत्मा इंटरनेशनल स्कूल, आरगांव, मुंबई में राष्ट्रीय ऐरोस्केटोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते.......

सुंदरगढ़ में होगा हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम

अक्टूबर तक हो जाएगा तैयार, जनवरी में होंगे विश्व कप के मैच खेलपथ संवाद राउरकेला। भारतीय हॉकी को दिलीप टिर्की सरीखे दिग्गज खिलाड़ी देने वाले सुंदरगढ़ जिले में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसकी क्षमता 20 हजार दर्शकों की होगी। ओडिशा के आदिवासी क्षेत्र में बन रहे इस स्टेडियम का नाम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रखा गया है और यह अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा।  अगले साल जनवरी में एफआईएच पुरुष हॉकी .......

दीक्षा डागर को बधिर ओलम्पिक में स्वर्ण

इन खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली गोल्फर बनी खेलपथ संवाद कैक्सियास डो सुल (ब्राजील)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने बधिर ओलम्पिक की गोल्फ प्रतियोगिता के फाइनल में अमेरिका की एशलिन ग्रेस को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीक्षा का बधिर ओलम्पिक में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में रजत पदक जीता था। वह इन खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली गोल्फर बन गयी हैं।  यूरोपीय टूर में खेलने वालीं 21 वर्षीय दीक्षा ने महिला गोल्फ प्रति.......

हिमाचल की बलजीत ने 2 हफ्ते में फतह कीं 2 चोटियां

पहाड़ की बेटी का पहाड़ सा हौसला खेलपथ संवाद काठमांडू। भारतीय महिला पर्वतारोही बलजीत कौर ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया। पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 27 वर्षीय बलजीत ने माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर विजय प्राप्त की। इससे पहले, उन्होंने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था।  .......

तो क्या अगले साल चेन्नई से नहीं खेलेंगे जड़ेजा

रवींद्र जडेजा के भविष्य पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान मुम्बई। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलरआउंडर रवींद्र जडेजा बुधवार को पसली के चोट के कारण आईपीएल के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए। सीएसके ने एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज के जरिये इस बारे में जानकारी दी। जडेजा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी चोट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। तब से फ्रेंचाइजी और ऑलराउंडर के बीच संभावित 'दरार' को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। भारत के पूर्व सलामी ब.......

मुम्बई ने चेन्नई को किया आईपीएल से बाहर

चेन्नई से लिया पिछली हार का बदला खेलपथ संवाद मुम्बई। हम तो डूबे हैं सनम तुम को भी ले डूबेंगे, गुरुवार को यही हुआ आईपीएल में जब मुम्बई ने चेन्नई को पांच विकेट से पराजित कर उसे बाहर का रास्ता दिखाया। मुम्बई टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर .......

पीवी सिंधु के नेतृत्व में थाईलैंड से 3-0 से हारा भारत

क्वार्टर फाइनल राउंड से बाहर हुई टीम इंडिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नेतृत्व में भारतीय टीम को उबेर कप में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारत को क्वार्टर फाइनल राउंड में 3-0 से हराया। वर्ल्ड नंबर सात सिंधु भी इस मैच में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आईं और उन्हें आठवें रैंकिंग वाली रैचनॉक इंतनोन के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही 21-18, 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। .......