शेफाली वर्मा की 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात पस्त

फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दिल्ली खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा की 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। अब मुंबई और आरसीबी के बीच 15 मार्च को इस टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दिल्ली के खिलाफ 17 मार्च को दूसरे सीजन का फाइनल मैच खेलेगी।  बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरा.......

एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने नीलांजन भट्टाचार्जी से मांगे सबूत

मामला एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भ्रष्टाचार का लिसाट ने बिना सबूत आरोप लगाने पर लगाई फटकार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अपदस्थ प्रमुख कानूनी सलाहकार नीलांजन भट्टाचार्जी से राष्ट्रीय महासंघ के प्रमुख कल्याण चौबे के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सबूत सौंपने को कहा है। एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे ने इस संबंध में छह मार्च को भट्टाचार्जी को कानूनी नोटिस भेजा था।.......

पेरिस पैरालम्पिक में 30 पदक जीतना होगा लक्ष्यः देवेंद्र झाझड़िया

भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष का कहना हम आगे बढ़ रहे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझड़िया निर्विरोध भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने मशहूर पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह ली है। देवेंद्र झाझड़िया पर इस साल होने वाले पेरिस पैरा ओलम्पिक में अधिक से अधिक भारती दिव्यांग मेडल जीतें इसकी महती जवाबदेही होगी।  पीसीआई के हुए चुनाव में 2004 एथेंस और 2016 र.......

पहलवानी में हरियाणा की छोरियों का बजा डंका

ओलम्पिक क्वालीफायर, एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में दिखाया दम खेलपथ संवाद सोनीपत। हाल ही हुए ओलम्पिक क्वालीफायर और एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में हरियाणा की पहलवान बेटियों ने धाक जमा दी। चयनित पहलवानों में सभी खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। ओलम्पिक कोटा के लिए सभी भार वर्ग में हरियाणा की पहलवानों ने ही जीत दर्ज की है।  कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली विनेश फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग मे.......

बेटियां शिक्षित होंगी तभी वह सशक्त बनेंगीः विनी सिंह

महिला दिवस पर के.डी. डेंटल कॉलेज की छात्राओं को किया प्रोत्साहित मथुरा। बदलते समय के साथ आधुनिकता अच्छी बात है, मगर यह एक दायरे में रहे, इसका ख्याल रखा जाना जरूरी है। हमारे पहनावे से हमारी इमेज नहीं झलकती बल्कि हमारा व्यवहार मायने रखता है, इस बात को हर छात्रा को समझना चाहिए। समाज का भी यह दायित्व है कि वह बेटी-बेटे में भेद न करे। बेटियां शिक्षित होंगी तभी वह ज्यादा सशक्त बनेंगी तथा समाज में ब.......

रोहित-शुभमन ने बल्ले से मचाया धमाल

भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों ने 15 साल बाद किया कमाल खेलपथ संवाद धर्मशाला। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब रोहित शर्मा एंड कम्पनी की नजर पांचवें टेस्ट पर है। भारत की तरफ से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा तथा शुभमन गिल ने शानदार सैकड़े जमाए। पांचवे टेस्ट में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने प.......

यूपी ने उड़ाईं दिल्ली की धज्जियां

दिल की धड़कन बढ़ाने वाले मैच में दी मात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग का 15वां मैच शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एलिसा हेली की अगुवाई वाली टीम ने दिल्ली को एक रन से हरा दिया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 19.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यूपी ने इस जीत के साथ दिल्ली से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।.......

आयरा और अंसा ने मॉस्को स्टार वुशू में एक साथ स्वर्ण जीते

ऐसा करने वाली पहली कश्मीरी जुड़वां बहनें बनीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। श्रीनगर की आयरा और अंसा चिश्ती जुड़वां बहनें हैं। दोनों की पसंद और नापंसद भी एक समान है और अब दोनों ने एक साथ मास्को स्टार वुशू टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक भी जीता। आयरा को एक नजर में मार्शल आर्ट वुशू पसंद आया तो अंसा ने भी थोड़ी हिचकिचाहट के बाद इसे अपना लिया।  पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मां मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी की प्रोफेसर हैं। दोनों ने जब वुशू .......

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को मिलेगा 35 लाख का पुरस्कार

बीएआई शटलरों को एक करोड़ 12 लाख का पुरस्कार देगा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने एशियाई टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली महिला टीम को 35 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बीएआई ने देश के लिए बैडमिंटन में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को कुल एक करोड़ 12 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है। हांगझोऊ एशियाई खेलों का रजत जीतने वाली पुरुष टीम को 40 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। हांगझोऊ ए.......

महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रमुखता होनी चाहिए

महिला खिलाड़ियों की आत्मसुरक्षा पर हों कार्यशालाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी की अगुवाई में देश के भर के साई के क्षेत्रीय केंद्रों और 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में महिला दिवस मनाया गया। खेल सचिव इस दौरान सभी केंद्रों में मौजूद महिला खिलाड़ियों से वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय केंद्रों और उत्कृष्टता केंद्रों में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रमुखता होनी चाहिए। इसके.......