100 मीटर में हिमा को गोल्ड

दौड़ में कोई और था ही नहीं, लिहाजा सिल्वर-ब्रॉन्ज किसी को नहीं खेलपथ प्रतिनिधि पटियाला। टोक्यो ओलम्पिक को जब बहुत कम वक्त बचा है ऐसे में भी भारत में खेलों के नाम पर तमाशा हो रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला में शुक्रवार को तीसरी इंडियन ग्रांप्री हुई। महिलाओं की 100 मीटर रेस में हिमा दास के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी नहीं उतरी। ‘धींग एक्सप्रेस’ नाम से मशहूर हिमा ने 11.67 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड जीता। य.......

फिर फिरकी में फंसे अंग्रेज

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 81 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 365 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। भारतीय पारी में हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद रहे।  सुंदर शतक से चार रन से चूक गए चूंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाये थे और भारत ने 160 रन की अहम बढत ले ली । इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने चार और .......

विकास, मनीष समेत 6 भारतीय पुरुष मुक्केबाज फाइनल में

नयी दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) और विकास कृष्णन (69 किलो) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बाक्सेज अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए। अमेरिका में पेशेवर मुक्केबाजी खेलकर आये विकास ने कजाखस्तान के अबलाइखान जुसुपोव को हराया जबकि मनीष ने फ्रांस के लूनेस हमराउइ को मात दी। दोनों ने अपने मुकाबले 3.2 से जीते।  राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसमुद्दीन (57 किलो) भी पनामा.......

गावस्कर हमेशा मेरे ‘हीरो' रहेंगे : तेंदुलकर

मुंबई। दुनिया के लाखों करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों के नायक सचिन तेंदुलकर के प्रेरणास्रोत भारत के ‘लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर रहे हैं और वह हमेशा से उनकी तरह बनना चाहते थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर के पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने ट्विटर पर यह बात लिखी। उन्होंने लिखा,‘50 साल पहले आज के दिन क्रिकेट की दुनिया में एक तूफान आया था।  उन्होंने अपनी पहली ही शृंखला में 774 रन बनाये और हम सभी को एक.......

स्वर्ण पदक की रेस में सरिता मोर

यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज: नीरज-नवीन ने जीते कांस्य पदक नई दिल्ली। एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर ने शुक्रवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के महिलाओं के 57 किलोग्राम के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है वहीं, ग्रीको रोमन पहलवान नीरज और नवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किए। पिछले साल दिल्ली में हुए एशियाई चैम्पियनशिप के 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता ने अपने दो.......

हिमा दास यूं ही नहीं बनीं 'स्वर्ण परी'

'मेरे जुनूं का नतीजा जरूर निकलेगा, इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा' खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। हमारे समाज में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी योगदान है। मगर फिर भी उन्हें कई बार बराबरी का हक नहीं मिल पाता है। महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। तो आइए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं 'ढि.......

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लम्बे समय बाद वापसी करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को उन्होंने तीसरी इंडियन ग्रांप्री में शानदार प्रदर्शन किया और 88.07 मीटर के थ्रो से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।  टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुके नीरज कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले.......

पटियाला के होस्टल में मृत पाए गए एथलेटिक्स कोच

टोक्यो ओलम्पिक से पहले भारत को झटका खेलपथ प्रतिनिधि पटियाला। भारत के एथलेटिक कोच निकोलाई नेजारेव शुक्रवार को पटियाला स्थित अपने होस्टल के कमरे में मृत पाए गए। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टोक्यो ओलम्पिक से पहले 72 वर्षीय निकोलाई नेजारेव का जाना निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ी क्षति है।  बता दें कि नेजारेव को करीब एक महीने पहले ही कोच बनाया गया था। बेलारूस के 72 वर्षीय नेजारेव के मृत .......

कर्णम मल्लेश्वरी को मां के भरोसे ने बनाया महान

ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला की कहानी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने और उनके अधिकारों के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों और उनके हौसले को सराहा जाता है। आज हम बात कर रहे हैं उस खिलाड़ी की जिसने ओलम्पिक में पहली बार महिला वर्ग में देश को पदक दिलाया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 'द आयरन ल.......

सिमरनजीत-जैसमीन फाइनल में

बॉक्सम टूर्नामेंट: सुपरमॉम मैरीकॉम को कांस्य पदक नई दिल्ली। करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को (51 किलोग्राम) सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें अमेरिका की मुक्केबाज वर्जिनिया फुश ने हराया। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 37 वर्षीय मैरी ने क्वार्टर फाइनल में इटली की ज.......