वेस्टइंडीज के खिलाफ अब होंगे टी-20 मुकाबले

भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास पंत को मिली उपकप्तानी कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब टी-20 की जंग शुरू होगी। बुधवार से दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेंगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज की लय बरकरार रखते हुए जीत के शुरुआत करना चाहेगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे का पहला मैच जीतने की कोशिश करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप.......

धोनी से बिछड़े रैना तो विराट और डिविलियर्स भी अलग हुए

आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार जोड़ियां खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2022 खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी कई मायनों में खास रहने वाला है। दो नई टीमों के आने से लीग का रोमांच बढ़ेगा। इसके अलावा कई खिलाड़ी एक से दूसरी टीम में गए हैं। इससे सभी टीमें नए रूप में दिखेंगी। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों की जोड़ी भी अलग हो चुकी है। अब आईपीएल में रैना और धोनी की जोड़ी कभी नहीं देखने को मिलेगी। चेन्नई के फैंस के लिए यह खबर निराशा फैलाने वा.......

डोप टेस्ट में फेल होने पर भी खेलेगी वालिएवा

शीतकालीन ओलम्पिक  बीजिंग। शीतकालीन ओलम्पिक से पहले डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बावजूद रूस की टीनएजर कामिला वालिएवा खेलों में महिलाओं की फिगर स्केटिंग स्पर्धा में भाग ले सकेगी। खेल पंचाट ने सोमवार को जारी व्यवस्था में कहा कि 15 वर्ष की वालिएवा को पूरी जांच के बिना अस्थायी तौर पर निलम्बित करने की जरूरत नहीं है।  पंचाट ने उसके पक्ष में फैसला इसलिये दिया क्योंकि वह अवयस्क है या ‘सुरक्षित व्यक्ति’ है और उसके लिये निय.......

खेलो इंडिया तीरंदाजी में सोनीपत ने जीते 24 मेडल

10 राज्यों की टीमों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा खेलपथ संवाद सोनीपत। तीसरे खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) बहालगढ़, सोनीपत के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 24 मेडल अपने नाम किए। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तीरंदाजी संघ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। रविवार देर शाम तक तीरंदाजों में कांटे के.......

दक्षिण अफ्रीका के पीटरसन, इंग्लैंड की नाइट सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी पुरस्कार दुबई। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंडर-19 विश्व कप स्टार और हमवतन डेवाल्ड ब्रेविस तथा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का जनवरी महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर पुरस्कार जीता।  महिला पुरस्कार इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीता जिन्होंने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की स्टार डिएं.......

कोंटावेट ने जीता सेंट पीटर्सबर्ग खिताब

सेंट पीटसबर्ग: एनेट कोंटावेट ने मारिया सक्कारी को 5-7, 7-6, 7-5 से हराकर सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ओपन टेनिस खिताब जीत लिया जो उनका लगातार चौथा इंडोर खिताब है। दूसरी वरीयता प्राप्त कोंटावेट (दाएं) ने तीन घंटे तक चले मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त सक्कारी को हराया। एस्तोनिया की कोंटानेट ने पिछले सत्र के आखिर में ओस्त्रावा, मॉस्को और क्लज नापोका में खिताब जीते थे। .......

पंजाब ने राज बावा और चेन्नई ने हंगरगेकर को बनाया करोड़पति

यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा नई दिल्ली। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में जमकर बोली लगी। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर राजा बावा और चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को करोड़पति बनाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज हरनूर सिंह और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विक्की ओस्तवाल को किसी .......

अनफिट जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया बड़ा दांव

फिर भी इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जानें क्यों? नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है। नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भारी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपये में खऱीदा।   आर्चर इस सीजन में आईपीएल में.......

चाहर भाइयों की झोली में आए 19.25 करोड़ रुपए

पंड्या बंधुओं को मिले 23.25 करोड़  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2022 दो परिवारों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आया है। दो भाइयों की जोड़ी ने मिलकर 42.5 करोड़ कमा लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर दीपक चाहर को 14 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा वहीं, उनके भाई राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा। चाहर ब्रदर्स को चेन्नई और पंजाब की फ्रेंचाइजी 19.25 करोड़ रुपए देंगी। दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या .......

बड़ी अजीब है गेंदबाज यश दयाल की कहानी

हाथ में बॉल और बैट लेकर सोता था  प्रयागराज। बेंगलुरु में चले आईपीएल मेगा आक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को गुजरात टाइटन्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। उनकी 20 लाख बेस प्राइस बोली थी। अनकैप्ड क्रिकेटर यश के लिए आरसीबी, केकेआऱ और गुजरात ने बोली लगाई थी। यश प्रयागराज के रहने वाले हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले यश दयाल को 3.20 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बाएं हाथ के तेज.......