पहलवान अंकित गुलिया ने लगाया कांस्य पदक पर दांव

किसान के बेटे ने देश को दिलाया पहला पदक खेलपथ संवाद सोनीपत। गांव जाजी के गरीब किसान के बेटे अंकित गुलिया ने मिस्र में चल रही यूडब्ल्यूडब्ल्यू सेकेंड रैंकिंग सीरीज में देश की झोली में कांस्य पदक डाला है। अंकित के पदक जीतने पर उसके गांव के साथ जुआं अखाड़े में खुशी का माहौल है। अंकित के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव जाजी के रहने वाले बहादुर सिंह का बेटा अंकित गुलिया गांव जुंआ के अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करता .......

अम्पायर का फैसला पलटने में माहिर है टीम इंडिया

28.4 फीसदी मौकों पर मिली कामयाबी खेलपथ संवाद मुम्बई। डिसीजन रिव्यू सिस्टम क्रिकेट में आउट की सटीकता को पता करने के लिए एक नई खोज है। इसकी मदद से कोई भी टीम अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकती है। हालांकि, एक पारी के दौरान एक टीम को दो बार ही इसका इस्तेमाल करने की इजाजत होती है। यदि कोई अंपायर किसी खिलाड़ी को नॉटआउट देता है तो फील.......

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप जीता

दूसरी बार लगाई खिताबी हैटट्रिक  गार्डनर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खेलपथ संवाद केपटाउन। ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का यह सातवां टी20 विश्व कप फाइनल था और उन्होंने छठी बार ट्रॉफी जीती। केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। .......

मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद काकीनाड़ा। काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में रविवार 26 फरवरी को हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को 5-1 से हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम किया वहीं हॉकी झारखंड ने हॉकी हरियाणा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को मात देने के लिए पेनल्टी कार्नर पर भरोसा किया और दीक्षा.......

पहले तीरंदाजी हाई परफार्मेंस सेंटर में अब सिर्फ फिनिशिंग बाकी

अब भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़, सोनीपत में बन रहे देश के पहले तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके मैदान और भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें अब फिनिशिंग का काम बचा है, जिसे करीब दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।  इस सेंटर के बन जाने से भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्.......

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने से खेल मंत्रालय पहलवानों से नाराज

इससे टारगेट ओलम्पिक्स पोडियम स्कीम'महत्ता प्रभावित हो रही  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय देश के शीर्ष पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और इसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ चल रहे उनके गतिरोध के कारण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से नाराज है। खेल मंत्रालय मानता है कि इससे ‘टारगेट ओलम्पिक्स पोडियम स्कीम'महत्ता प्रभावित हो रही है जोकि उचित नहीं है।   विनेश फोगाट,.......

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय बना ओवरऑल चैम्पियन

विकास श्योकंद और अंकिता ने जीती सर्वश्रेष्ठ एथलीट ट्राॅफी खेलपथ संवाद हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने 21वीं ऑल इंडिया इंटर एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट में पुरुष व महिला वर्ग की ओवरऑल चैम्पियन ट्राॅफी पर कब्जा जमाया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने बेस्ट एथलीट की ट्राॅफी पर भी अपना कब्जा जमा लिया। पुरुष वर्ग में विकास श्योकंद और महिला वर्ग में अंकिता ने यह ट्राॅफी अपने नाम की। शुक्रवार.......

टिम साउदी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के शीर्ष गेंदबाज बने

महान रिचर्ड हेडली और विटोरी को पीछे छोड़ा क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे  वेलिंग्टन। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 169 गेंदों में 184 रन और जो रूट 182 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो.......

महिला टी-20 में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराया केपटाउन। महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया तो दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को छह रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। 26 फरवरी को आस्ट्रेलिया औ दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की मह.......

वॉलीबॉल में छात्र-छात्राएं दिखा रहे अपना कौशल

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ  खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच जोरदार मुकाबले चल रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. थॉमस अब्राहम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों की 5 टीमें तो छात्राओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। छात्रों के वर्ग में बी.ए., एन.सी.सी, बी.......