फ्रेंच ओपन के क्वालीफायर में जीतीं अंकिता रैना

भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की एरिना रोडियोनोवा को हराया नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने सोमवार (24 मई) को फ्रेंच ओपन के महिला एकल क्वालीफायर के पहले दौर के कड़े मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली एरिना रोडियोनोवा को मात दे दी।  दुनिया की 182 वें नंबर की इस भारतीय खिलाड़ी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की। इसके बाद उन्होंने रूस में जन्मीं ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एरिना को बारिश से प्रभावित तीन सेट चले.......

सुशील कुमार पल-पल बदल रहा बयान

जांच के लिए सागर के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस ने सुशील के साथ छत्रसाल स्टेडियम में घटना का रीक्रिएशन किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम लगातार एक्शन में है। टीम अब जांच के लिए सागर पहलवान के घर पहुंची है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आज सुबह गिरफ्तार रेसलर सुशील कुमार को लेकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंची थी। वहां टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया। एक.......

पीएसजी को एक अंक पीछे छोड़ लिली बना फ्रांसीसी चैम्पियन

मोनाको। लिली ने कुछ विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को एक अंक से पीछे छोड़कर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में पिछले 10 वर्षों में अपना पहला खिताब जीता। पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसा देखने को मिला जबकि फ्रांसीसी खिताब के लिये आखिरी मैच तक कड़ा मुकाबला हुआ।  पीएसजी को अपने खिताब के बचाव की उम्मीद थी लेकिन लिली ने एंजर्स को 2-1 से हराकर उसका सपना तोड़ दिया। पीएसजी ने एक अन्य मैच में ब्रेस्ट को 2-0 से हराय.......

बिटिया हो तो निधि जैसी

45 मिनट योग कर बनाया रिकॉर्ड खेलपथ संवाद हमीरपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती इसे सिद्ध किया है हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की योग गर्ल 12 साल की निधि डोगरा ने। इस बिटिया ने लाइव योग रिकॉर्ड चैलेंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निधि हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के गांव चौरी खिउंड में रहती है। यह बिटिया कहती है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सभी को योग कर निरोगी रहने की कोशिश करनी चाहिए। निधि की जहां तक.......

कोरोना के खिलाफ जापान ने चलाया बड़ा अभियान

ओलम्पिक से दो महीने पहले टीकाकरण में आई तेजी टोक्यो में एक सूमो स्टेडियम को भी टीकाकरण केंद्र बनाया  टोक्यो। ओलम्पिक के आयोजन में दो महीने बचे हैं और जापान ने कोरोना के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। सेना के डॉक्टरों और नर्सों को भी इस मुहिम में लगा दिया गया है। टोक्यो में तो एक सूमो स्टेडियम को भी टीकाकरण केंद्र बना दिया गया है। इस स्टेडियम का इस्तेमाल ओलम्पिक में मुक्केबाजी केंद्र के रूप में होना है। सुमिदा वा.......

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती

हालत स्थिर, पिछले हफ्ते हुए थे पॉजिटिव चण्डीगढ़। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'वह (मिल्खा सिंह) कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे। इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।  गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक द.......

हॉकी इंडिया के पैनल में 60 जज और 66 अम्पायर शामिल

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नए अम्पायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किए हैं, जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे। हॉकी इंडिया ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया है। अम्पायर और तकनीकी अधिकारियों (जजों) का चयन सितम्बर 2020 से इस साल मार्च तक दो चरण की आनलाइन कार्यशालाओं के बाद किया गया। इस सूची में कुल 60 जज (.......

नियमों के उल्लंघन पर रेफरी और बाउट के जजों पर लगेगा लाइफ टाइम बैन

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने रेफरी और जजों से की मुलाकात दुबई। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने यहां एशियाई चैम्पियनशिप से पूर्व कहा कि ए​आईबीए के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेफरी और जजों को जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुक्केबाजी की विश्व संस्था ने निष्पक्ष फैसला नहीं देने वाले जजों के मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का संकल्प लिया।  क्रेमलेव ने एशियाई चैम्पियनशिप के.......

सुशील को निलम्बित करेगा भारतीय रेलवे

स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की अध्यक्षी भी जाएगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के ओलम्पिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारतीय रेलवे जहां सुशील को निलम्बित करेगा वहीं छत्रसाल स्टेडियम की बागडोर हाथ से जाने के साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की अध्यक्षी भी छिन जाएगी। हम कह सकते हैं कि मिट्टी का हीरा अब मिट्टी में ही मिल जाएगा। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्ता.......

खेलनहारों, खेल संगठन पदाधिकारियों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कुछ तो सीखो

बीसीसीआई देगा 2000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर कोविड के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा संगठनों को मदद नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि वह देश के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के बीच 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर (सांद्रक) वितरित करेगा और इस तरह कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा। क्रिकेट को गाली देने वाले खेलनहारों, खेल संगठन पदाधिकारियों भारतीय क्रि.......