भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कश्मीरियों का दिल जीता

गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क पर ही करने लगे बल्लेबाजी खेलपथ संवाद श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उड़ी की एक गली में क्रिकेट खेल रहे युवाओं का तब आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उनके साथ खेलने के लिए उतरे। पहली बार जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए तेंदुलकर ने जब कुछ युवाओं को कार्डबोर्ड कार्टन और स्टंप के रूप में एक खाली तेल के डिब्बे के साथ सड़क पर क्रिकेट खेलते हुए देखा तो वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। तेंदुलकर ने.......

भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव का निधन

95 साल की उम्र में अंशुमान गायकवाड़ के पिता ने ली अंतिम सांस खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वह पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत.......

ओलम्पिक की मेजबानी के लिए आईओसी से बात शुरू

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित पीटी ऊषा ने बताया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रघुराम अय्यर की नियुक्ति का समर्थन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने रविवार को कहा कि 2036 के ओलम्पिक और 2030 के यूथ ओलम्पिक की मेजबानी के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन से बातचीत शुरू कर दी गई है। यह पहली बार है जब आईओए ने स्वीकार किया है कि ओलम्पिक की बोली के लिए उसकी ओर स.......

अभिनव बिंद्रा पेरिस ओलम्पिक के मशाल वाहकों में शामिल

2008 ओलम्पिक में शूटिंग में जीता था स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि आगामी पेरिस ओलम्पिक में वह मशाल वाहकों में शामिल होंगे। ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होगा। अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 41 साल के बिंद्रा ने सोश.......

अयोध्या के जयप्रकाश सिंह को एक अदद नौकरी की दरकार

मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्‍वर्ण पदक, पर नहीं मिला कोई प्रोत्साहन खेलपथ संवाद अयोध्या। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को मोटी रकम और नौकरी देकर जहां प्रोत्साहित कर रही है वहीं दूसरी तरफ जयप्रकाश सिंह जैसा जांबाज एथलीट समूची दुनिया में प्रदेश का गौरव बढ़ाने के बावजूद मुफलिसी में जी रहा है। जय प्रकाश सिंह को यदि प्रदेश सरकार एक अदद नौकरी और कुछ आर्थिक मदद कर दे तो यह एथलीट उत्तर प्रदेश को खेलों में उत्तम प्रदेश ब.......

रोहन बोपन्ना ने 43 की उम्र में जीता ग्रैंडस्लैम

कभी संन्यास के बारे में सोच रहा था जांबाज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना के लिए 27 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास साबित हुआ। अनुभवी खिलाड़ी ने रॉड लेवर एरिना में सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी की इतालवी जोड़ी को 7-6 (7-0), 7-5 से हराकर मैथ्यू एबडेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष युगल खिताब जीता। बोपन्ना को अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। 43 वर्षीय खिलाड़ी एक समय पर इस हद तक.......

मलखम्ब के पितामह उदय विश्वनाथ देशपांडे को मिलेगा पद्मश्री

50 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मलखम्ब कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। साल 2024 में पद्मश्री से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची में उनका नाम भारत के खेल प्रेमियों को सुकून देने वाला है। मलखम्ब पितामह के नाम से मशहूर उदय विश्वनाथ देशपांडे को मल्लखम्ब का ध्वजवाहक माना जाता है और वैश्विक मानचित्र पर खेल को लाने का श्रेय दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मलखम्ब कोच .......

बहुत बहुमूल्य हैं पहलवानों के पदक

बजरंग, विनेश, साक्षी की कामयाबी बेजोड़ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लगभग एक साल पहले शुरू हुआ भारतीय कुश्ती संघ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया। यह अवॉर्ड लौटाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा। इस खत में उन्होंने लिखा कि उनके पदक 15 रुपये के नहीं हैं। वह उनके लिए जान से ज्यादा प्यारे हैं। देखा जाए तो बृजभूषण सिंह के खेमे का विरोध कर रहे .......

मैं खेलों में गलत समय पर थीः अंजू बॉबी जॉर्ज

कांग्रेस पर किया कटाक्ष; पीएम मोदी को सराहा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने खास प्रस्तुति दी। भारत की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने एक छोटा सा भाषण दिया और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष भी किया। अंजू बॉबी जॉर्ज ने .......

बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा भावनात्मक पत्र

कहा- मुझे ऐसी जिंदगी ताउम्र कचोटती रहेगी, पद्मश्री लौटाएंगे   खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया। पूनिया ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मैं अपना पद्श्री सम्मान प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूं।&rsq.......