मैं पहले से भी अधिक मजबूती से वापसी करूंगी

मुंबई में हुई विनेश फोगाट के घुटने की सफल सर्जरी खेलपथ संवाद सोनीपत। विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने मुंबई के एक अस्पताल में घुटने की सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के बाद उन्हें कई महीने मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। विनेश अभ्यास के दौरान 13 अगस्त को चोटिल हो गई थीं। विनेश ने अपनी चिकित्सीय टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए भावुक संदेश भी पोस्ट किया है। विनेश ने लिखा है कि ‘आपके प्रति मेरी आस्था भ.......

तिरंगा न देख रो पड़े थे हॉकी के जादूगर ध्यानचंद

हिटलर के सामने जर्मनी को किया था पस्त भारत को एशियाड में रखना होगा ध्यानः अशोक कुमार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने ओलम्पिक में हॉकी के आठ स्वर्ण पदक जीते, लेकिन 1936 के बर्लिन ओलम्पिक का स्वर्ण कुछ ज्यादा ही खास है। 1936 में 15 अगस्त के ही दिन भारत ने तानाशाह हिटलर के सामने दद्दा ध्यानचंद की अगुआई में जर्मनी को 8-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारत स्वर्ण पदक जरूर जीता था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज लहराता न देख दद्दा का मन अंदर ही.......

प्रेरणादायक है फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन का जीवन

टीम के साथ मां की जिम्मेदारियां निभा रहीं 'सॉकर मॉम' नौ से दस माताएं खेल रही हैं विश्व कप फुटबॉल सिडनी। फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन का जीवन उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जोकि बढ़ती उम्र के सामने मनोबल हार जाते हैं। फीफा महिला विश्व कप के दौरान अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन पत्रकारों से बात कर रही थीं, अचानक उनकी नजर घड़ी पर गई तो उन्होंने माफी मांगते हुए जाने की इजाजत मांगी। दरअसल अमेरिका में मॉर्गन की तीन साल की बेटी चार्ली के .......

संगरूर की 35 वर्षीय वीरपाल कौर बनीं फर्राटा चैम्पियन

नेशनल मास्टर गेम्स में किया कमाल, जीता स्वर्ण पदक  महान एथलीट फौजा सिंह को मानती हैं अपना आदर्श खेलपथ संवाद फरीदकोट। यदि हौसला हो और कुछ हासिल करने का जुनून तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दृढ़ संकल्प के एक उल्लेखनीय प्रदर्शन में पंजाब के संगरूर की एक गृहिणी 35 वर्षीय वीरपाल कौर ने100 मीटर दौड़ में नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गई हैं। यह कार्यक्रम सभी उम्र के पुरुषों और महिलाओं को .......

गुरु-शिष्य की जोड़ी एशियन गेम्स में मचाएगी धमाल

अमित सरोहा, धर्मबीर ने किया क्वालीफाई 2018 में जीते थे गोल्ड व सिल्वर मेडल खेलपथ संवाद सोनीपत। सोनीपत निवासी पैरालम्पियन अमित सरोहा और उनके शिष्य धर्मबीर नैन ने शानदार प्रदर्शन के बूते पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुरु-शिष्य एक बार फिर पैरा एशियन गेम्स में एक साथ मेडल जीतने के लिए सोनीपत साई सेंटर में खूब पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एशियन गेम्स के लिए आयोजित ट्रायल में .......

शटलर पीवी सिंधु का सबसे खराब दौर

इस साल 13 टूर्नामेंट खेले, 7 में पहले राउंड से बाहर जापान ओपन में महज 32 मिनट में हारीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो ओलम्पिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु इस समय सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं। इस साल उन्होंने 13 टूर्नामेंट खेले जिसमें सात में तो वह पहले दौर में ही पराजित हो गईं। यह अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बुधवार को जापान ओपन के पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गई।  इसके उलट युवा लक्ष्य सेन ने इस सुपर 750 टूर्नामेंट .......

मां के साथ अमरनाथ पहुंचीं शटलर साइना नेहवाल

बाबा भोलेनाथ के किए दर्शन, कही यह बात खेलपथ संवाद अमरनाथ। एशियन गेम्स की शुरुआत 23 सितम्बर से होने जा रही है। भारतीय एथलीट्स इसकी तैयारी में जुट गए हैं। तो कुछ खिलाड़ी अपने ईष्ट की पूजा-अर्चना में भी लीन हैं। शटलर साइना नेहवाल भी फिलवक्त अपनी मां के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन को अमरनाथ पहुंची हैं।  हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स से इस बार भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 2018 में जकार्ता और पालेमबैंग में हुए पिछले संस्कर.......

मथुरा के लाल ने क्रीड़ा जगत को दी टारगेट-बाल की सौगात

डॉ. सोनू शर्मा का सपना समूची दुनिया में खेला जाए खेल अपना खेलपथ संवाद मथुरा। ब्रज की धरा पर जहां भगवान लीलाधर श्रीकृष्ण ने जन्म लिया वहीं अब कुछ ऐसी होनहार शख्सियतों का उदय हुआ है जोकि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी कर्मठता का बिगुल बजा रही हैं। ऐसे ही कर्मठ शख्सियत हैं डॉ. सोनू शर्मा। इन्होंने खेल जगत को टारगेट बाल की सौगात दी है। सुबह हो या शाम सोते-जगते इस युवा को टारगेट बाल की ही फिक्र रहती है। यह खेल कैसे विस्तारित हो इसी की .......

रूपिंदर पाल सिंह को हॉकी इंडिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

एशियाड के लिए महिला ड्रैग फ्लिकर कर रहे तैयार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने हाल ही में संन्यास लेने वाले हॉकी दिग्गजों को नई जिम्मेदारियां देने का फैसला लिया है। ये पूर्व खिलाड़ी जूनियर और महिला हॉकी टीम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पहले ओलम्पियन तुषार खांडेकर को जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया। अब देश के दिग्गज ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को महिला टीम के पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को तराशने का जिम्मा सौंपा गय.......

गोलकीपर मार्टिनेज का कोलकाता में जोरदार स्वागत

विश्व कप जीतने पर गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड मिला खेलपथ संवाद कोलकाता। अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विनर और गोल्डन ग्लव्स जीत चुके गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को उनका कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रही। मार्टिनेज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में हुए फीफा विश्व कप पर कब्जा जमाया था। कई शानदार पेन.......