द्रोणाचार्य अवॉर्डी निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन

देश को दिए कई चैंपियन निशानेबाज मुम्बई। भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का शनिवार रात निधन हो गया। वह 79 साल के थे। चक्रवर्ती ने चार दशक के अपने कॅरिअर के दौरान कई उभरते हुए निशानेबाजों की मदद की जिन्होंने बाद में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने देश को ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित कुछ शानदार निशानेबाज दिए थे। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। एनआरएआ.......

शांत रहना सबसे समझदारी भरा कदमः मानसी जोशी

हम सब खेलें और सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। एक पैर से दुनिया जीतने वाली जांबाज शटलर मानसी जोशी का मानना है कि शांत रहना सबसे समझदारी भरा फैसला होता है। भारत की पैरा शटलर मानसी जोशी से प्रेरित बार्बी डॉल बनी थी, जिसके बाद वह टाइम मैगजीन के कवर पर नजर आई थीं। बेशुमार उपलब्धियों के बावजूद भारतीय पैरा शटलर मानसी जोशी की आवाज में कोमलता, विचारों में स्‍पष्‍टता, भावनाओं पर नियंत्रण और शब्‍दों में पकड़ बर.......

लिएंडर पेस ने शुरू की ओलम्पिक की तैयारी

टेनिस दिग्गज ने कहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिले मौका नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए अपनी तैयारी शुरू करते हुए कहा कि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को इन खेलों में देश के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए। पेस ने टेनिस प्रीमियर लीग के इतर मंगलवार को कहा कि उन्होंने फ्रेंच ओपन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विम्बलडन और टोक्यो ओलम्पिक इसके बाद जुलाई-अगस्त में हैं। उ.......

महिलाएं यह मानें कि वे पुरुषों से पीछे नहीं

पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब पहलवान बबिता फोगाट साल 2002 या 2003 की बात है। तब हम बहनों ने कुश्ती की बस शुरुआत ही की थी। पहलवानी में लड़कियां न के बराबर थीं, इसलिए हम पुरुषों के साथ लड़ा करती थीं। एक दिन हमारे पिता दंगल लड़वाने के लिए हम भाई-बहनों को राजस्थान ले गए। मुकाबले को लेकर हमारे अंदर एक अलग रोमांच था। मगर हमारा सारा उत्साह अचानक से फीका पड़ गया, जब आयोजक ने कहा, ‘आखिर किस ग्रंथ में लिखा है कि लड़कियां.......

कर्णम मल्लेश्वरी को मां के भरोसे ने बनाया महान

ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला की कहानी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने और उनके अधिकारों के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों और उनके हौसले को सराहा जाता है। आज हम बात कर रहे हैं उस खिलाड़ी की जिसने ओलम्पिक में पहली बार महिला वर्ग में देश को पदक दिलाया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 'द आयरन ल.......

आंचल बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स एकेडमी के होनहार केन्या में लेंगे प्रशिक्षण

लक्ष्य जीतना नहीं कीर्तिमान स्थापित करना हैः आर्यन चौधरी खेलपथ प्रतिनिधि बड़ौत। खेलों में बागपत का नाम दुनिया में रोशन करने के लिए बड़ौत में संचालित आंचल बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स एकेडमी के होनहार एथलीट आर्यन चौहान, दीपक कुमार बालियान और आशीष केन्या में न केवल एक साल प्रशिक्षण लेंगे बल्कि विभिन्न देशों में होने वाली प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थ.......

ईशांत के सौवें टेस्ट में टीम इंडिया को जीत की सौगात

शर्मा जी की जीवन-संगनी प्रतिमा सिंह भी बड़ी खिलाड़ी अहमदाबाद। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने दो दिन में ही टेस्ट मैच जीत लिया। पिंक बॉल से खेला गया यह डे-नाइट टेस्ट इशांत शर्मा का 100वां मैच था। मुकाबले के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह ने इशांत को सम्मानित भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह भी ईशांत के साथ मौजूद थीं। स्मृति चिह्न औ.......

मैरीकॉम ने कहा कोरोना से कब तक डरेंगे

छह बार की विश्व चैम्पियन ने भरी हुंकार नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम लगभग एक साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं। कोरोना महामारी के दौरान मैरीकॉम ने इतने दिनों तक घर में ही अभ्यास किया। 37 वर्षीय मैरीकॉम अगले हफ्ते स्पेन में होने वाले बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं यात्रा करने से डर रही थी और मैं बेहद सत.......

मुश्किलों से हारे भारतीय खेल सितारे

सरकारी उपेक्षा से बदहाल रहे हमारे दिग्गज खिलाड़ी खेलपथ प्रतिनिधि ग्वालियर। सितारे-फिल्मी हों या खेल के मैदान से, कभी-न-कभी अपनी चमक खो ही देते हैं, लेकिन अगर कोई सितारा बेवक्त बदरंग हो जाए? अपने खेल की चमक से हिंदुस्तान को चमचमाने वालों को पूरी तरह बिसरा दिया जाए? उपेक्षा और सरकारी ढुलमुल रवैये से परेशान होकर कोई बंदूक थाम ले? ऐसा कोई भी वाकया किसी भी मुल्क के लिए शर्मनाक है। यहां हम बात कर रहे हैं, ऐसे ही खिलाडि़यों.......

उड़नपरी पीटी ऊषा प्रतिभाओं को सिखा रहीं जीत के गुर

आयोजनों में बढ़ती तड़क-भड़क और खेलों में मूलभावना गायब होने से दुखी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। उड़नपरी के नाम से विख्यात पीटी ऊषा बच्चों को जीत के गुर सिखा रही हैं। ऊषा एथलीटों और धावकों को अपनी एकेडमी में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनमें जीत का जज्बा पैदा करती हैं। पीटी ऊषा का मानना है कि खेलों के लिये सुविधाओं की जरूरत तो ह.......