भारत के सम्मान से बढ़कर कुछ नहींः रिंकू सिंह

अंतराष्ट्रीय रेसलर वीर महान ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को कहा अलविदा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बड़े-बड़े विदेशी रेसलरों के छक्के छुड़ाने वाले गोपीगंज क्षेत्र के होलपुर निवासी रिंकू सिंह राजपूत 'वीर महान' का जलवा अब नहीं दिखेगा। अपनी विशिष्ट वेशभूषा और रिंग में दमदार उपस्थिति से अंतरराराष्ट्रीय फलक पर भारत का झंडा बुलंद करने वाले रिंकू सिंह राजपूत ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को गुडबॉय कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प.......

अभिभावक लड़कियों को खेलों में बढ़ावा देंः सचिन तेंदुलकर

भारत रत्न क्रिकेटर ने कहा- चेहरे पर लायेंगी मुस्कान खेलपथ संवाद रांची। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिभावकों से लड़कियों को खेलों में उतरने के लिये प्रोत्साहित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनके चेहरों पर मुस्कुराहटें लायेंगी। तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि यहां युवा फाउंडेशन की फुटबॉल खिलाड़ी लड़कियों की हौसलाअफजाई करने आये हैं। युवा और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन मिलकर लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। सचिन तेंदु.......

मैरीकॉम ने पेरिस ओलम्पिक दल प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

भारतीय ओलम्पिक संघ को लिखा पत्र, पीटी ऊषा ने स्वीकारा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम ने पेरिस ओलम्पिक से पहले इस बहुराष्ट्रीय प्रतियोगित में देश के दल प्रमुख (शेफ डी मिशन) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने 21 मार्च को शेफ डी मिशन नियुक्त किया था। मैरीकॉम ने पद से हटने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है और कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प न.......

उम्र को हरातीं 93 साल की दादी मां सुरजीत कौर

छह महीने में जीते 10 स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद संगरूर। इंसान खेलने की शुरुआत किसी उम्र से कर सकता है। दादी सुरजीत कौर ने इस बात को सही कर दिखाया है। 93 साल की सुरजीत कौर ने कुछ समय पहले ही एथलेटिक्स में कदम रखा और अपने छह माह के छोटे से करियर में ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण पदक (स्टेट 6 गोल्ड व नेशनल 4) जीत दिखाए। नाती-पोते संभालने की उम्र में एथलेटिक्स से जुड़ने और 10 गोल्ड जीतकर सुरजीत कौर ने साबित कर दिया है कि उम्.......

डॉ. अशोक लेंका के फौलादी प्रदर्शन से तमिलनाडु गौरवान्वित

राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो स्पर्धाः सेलम में गोल्ड तथा नासिक में जीता कांस्य पदक खेलपथ संवाद चेन्नई। कहते हैं कि यदि इंसान में कुछ कर गुजरने का जोश, जज्बा और जुनून हो तो वह बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है। ताइक्वांडो की नायाब शख्सियत डॉ. अशोक लेंका ने हाल ही में आयोजित दो राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो स्पर्धाओं में अ.......

पाकिस्तान के नदीम का भाला टूटा तो नीरज ने नए को लेकर दी यह सलाह

कहा- अरशद नदीम शीर्ष जेवलिन थ्रोअर है, उसे दिक्कत नहीं होनी चाहिए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम भालाफेंक की दुनिया के स्टार एथलीट हैं। हालांकि, किसी किसी इवेंट में दोनों की दोस्ती भी देखने को मिल जाती है। मौका मिलने पर नीरज नदीम की मदद करने से कभी नहीं थकते हैं। चाहे वह टोक्यो ओलम्पिक हो या फिर विश्व चैम्पियनशिप नीरज को नदीम से हाथ मिलाते और गले मिलते देखा गया था। दोनों ही टूर्नामेंट के इतर अपनी.......

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कश्मीरियों का दिल जीता

गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क पर ही करने लगे बल्लेबाजी खेलपथ संवाद श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उड़ी की एक गली में क्रिकेट खेल रहे युवाओं का तब आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उनके साथ खेलने के लिए उतरे। पहली बार जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए तेंदुलकर ने जब कुछ युवाओं को कार्डबोर्ड कार्टन और स्टंप के रूप में एक खाली तेल के डिब्बे के साथ सड़क पर क्रिकेट खेलते हुए देखा तो वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। तेंदुलकर ने.......

भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव का निधन

95 साल की उम्र में अंशुमान गायकवाड़ के पिता ने ली अंतिम सांस खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वह पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत.......

अभिनव बिंद्रा पेरिस ओलम्पिक के मशाल वाहकों में शामिल

2008 ओलम्पिक में शूटिंग में जीता था स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि आगामी पेरिस ओलम्पिक में वह मशाल वाहकों में शामिल होंगे। ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होगा। अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 41 साल के बिंद्रा ने सोश.......

अयोध्या के जयप्रकाश सिंह को एक अदद नौकरी की दरकार

मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्‍वर्ण पदक, पर नहीं मिला कोई प्रोत्साहन खेलपथ संवाद अयोध्या। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को मोटी रकम और नौकरी देकर जहां प्रोत्साहित कर रही है वहीं दूसरी तरफ जयप्रकाश सिंह जैसा जांबाज एथलीट समूची दुनिया में प्रदेश का गौरव बढ़ाने के बावजूद मुफलिसी में जी रहा है। जय प्रकाश सिंह को यदि प्रदेश सरकार एक अदद नौकरी और कुछ आर्थिक मदद कर दे तो यह एथलीट उत्तर प्रदेश को खेलों में उत्तम प्रदेश ब.......