ओलम्पिक में तैराकी में विश्व रिकॉर्ड बनने की सम्भावना बेहद कम: माइकल फेल्प्स

इस महान तैराक ने ओलम्पिक में 23 स्वर्ण सहित 35 पदक जीते हैं  वाशिंगटन। ओलम्पिक में रिकॉर्ड 23 स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित टोक्यो ओलम्पिक में नए विश्व रिकॉर्ड बनने की सम्भावना बेहद कम है क्योंकि कोरोना के कारण प्रशिक्षण में कुछ पाबंदियों से खिलाड़ी प्रभावित हो सकते हैं। फेल्प्स ने चार बार ओलम्पिक में भाग लिया है जिसमें उन्होंने 23 स्वर्ण .......

लिएंडर पेस रिकॉर्ड आठवां ओलम्पिक खेलने को तैयार

कहा- भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराना चाहता हूं नई दिल्ली। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने कहा है कि वे टोक्यो ओलम्पिक के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने रिकॉर्ड आठवें ओलम्पिक को यादगार बनाना चाहते हैं। बता दें कि पेस भारत के लिए सा ओलम्पिक खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2021 में वे अपने आठवें ओलम्पिक में उतरेंगे। ये उनका आखिरी ओलम्पिक भी होगा। उन्होंने कहा कि वे भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराना चाहते हैं। पेस.......

23 बेटियों के पिता अजीत नांदल

22 बेटियों को घुड़सवारी सिखा रहे  खेलपथ प्रतिनिधि रोहतक। अपने लिए तो सब करते हैं लेकिन दूसरों के लिए करने में असली मानवता है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे रोहतक के अजीत नांदल कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने उन गरीब बेटियों को गोद लिया है जो कुछ करना चाहती हैं, लेकिन परिवार के कमजोर आर्थिक हालातों से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। अजीत नांदल ऐसी 22 बेटियों को घुड़सवारी सिखा रहे हैं।  यही नहीं उनकी पढ़ाई पर जो भी खर्चा होत.......

बालामऊ की बिटिया माधुरी ने एथलेटिक्स में लिखी नई पटकथा

2003 में हासिल किया अर्जुन अवार्ड अब बेटी मिलन के सपनों को दे रहीं उड़ान श्रीप्रकाश शुक्ला पटियाला। इंसान के जीवन में उसके मुकद्दर से कहीं बड़ा योगदान उसकी मशक्कत का होता है। सपने तो हर कोई देखता है लेकिन मंजिल उसे ही मिलती है जिसमें लक्ष्य को हासिल करने की अदम्य इच्छाशक्ति होती है। उत.......

फुटबॉल जगत का सबसे विवादित सितारा अस्त

सगी बेटियों ने लगाए थे गंभीर आरोप अर्जेण्टीना। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि डिएगो मैराडोना को नशे की लत थी। उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह शायद यही रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। मैराडोना के नशे की लत से उनकी बेटियां परेशान थीं। बीते कुछ महीने पहले उनकी दोनों बेटियां मैराडोना को कोर्ट में घसीटन.......

नहीं रहे पैरों के जादूगर मैराडोना

गुड बाय गोल ऑफ द सेन्चुरी बुधवार को दुनिया ने एक बेजोड़ फुटबॉल शख्सियत को हमेशा के लिए खो दिया। महान डिएगो आर्मैंडो मैराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। फुटबॉल की दुनिया इस खिलाड़ी को बेशक बिगड़ैल मानती रही हो लेकिन मैदान में डिएगो के पैरों की जादूगरी बेमिसाल थी। मैराडोना गरीब परिवार में जन्मे थे लेकिन अपने खेल से उन्होंने जो शोहरत, पैसा और मुकाम हासिल किया उसकी बस कल्पना ही की जा सकती है। .......

पद्मश्री डा. कृष्णा पूनिया ने हर क्षेत्र में दिलाया गौरव

सादुलपुर विधायक राजनीति में भी कर रहीं अनोखे काम खेलपथ प्रतिनिधि जयपुर। एक गौरवशाली खिलाड़ी से राजनीतिज्ञ बनीं पद्मश्री डा. कृष्णा पूनिया का हर क्षेत्र में जलवा कायम है। कांग्रेस को पूरी तरह समर्पित पद्मश्री डा. कृष्णा पूनिया सिर्फ सादुलपुर विधान सभा क्षेत्र ही नहीं सम्पूर्ण राजस्थान के विकास का सपना देखती हैं। पद्मश्री डा. कृष्णा पूनिया कृष्णा को डिस्कस थ्रोअर के रूप में पहचाना जाता है। खेल के मैदान से विधानसभा तक पहुंचने का इनका सफ.......

एटीपी फाइनल्स को छोड़ नडाल के ताज में जड़ चुका है हर नगीना

नडाल ने 1205 मैच खेले, 1003 जीते, सिर्फ 202 हारे अब तक 86 ट्रॉफियां अपने नाम कर चुके हैं ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी नई दिल्ली। रिकॉर्ड तेरह फ्रेंच ओपन सहित 20 ग्रैंड स्लैम। दो ओलंपिक स्वर्ण पदक और 86 ट्रॉफियों के साथ ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी। हम बात कर रहे हैं 34 वर्षीय स्पेनिश स्टार राफेल नडाल की। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल के ताज में हर नग है। बस कमी है तो सिर्फ एटीपी फाइ.......

अश्वनी नाचप्पा ने दो बार पीटी ऊषा को हराया

फिल्मों में भी किया शानदार अभिनय अश्वनी की दोनों बेटियां बैडमिंटन खिलाड़ी हैं श्रीप्रकाश शुक्ला बेंगलूरु। हर समय-काल में भारत में एक से बढ़कर एक महिला एथलीट रही हैं। अधिकतर भारतीय खेलप्रेमी पीटी ऊषा को तो जानते हैं लेकिन भारत में ही उन्हें दो बार पराजित करने वाली खिलाड़ी अश्वनी नाचप.......