प्रशिक्षक से हारी वर्ल्ड कप मेडलिस्ट अरुणा रेड्डी

कोच ने बिना बताए बना लिया जिम्नास्ट का वीडियो खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप में देश को पहला मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी अरुणा रेड्‌डी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच रोहित जायसवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना उसकी जानकारी के फिजिकल फिटनेस टेस्ट की वीडियोग्राफी की है। यह टेस्ट 24 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया था। अरुणा ने मेलबर्न वर्ल्ड कप में देश के लिए पहली बार मेडल जीता था। .......

जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का 38 साल की उम्र में निधन

मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, सदमे में फैंस नई दिल्ली। विश्व मुक्केबाजी को एक बड़ा झटका लगा। जर्मनी के अजेय चैम्पियन रहे मुक्केबाज मूसा यमक का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। स्टार पेशेवर मुक्केबाज मूसा 38 साल के थे और 14 मई को एक मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा और यूगांडा के हमजा वानडेरा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा औ.......

टोक्यो ओलम्पिक के बाद महिला हॉकी में बड़ा बदलावः युवराज वाल्मीकि

भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी को ओलम्पिक न खेलने का मलाल खेलपथ संवाद भोपाल। हीरे की परख तो जौहरी ही कर सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली गई हॉकी इंडिया की 12वीं सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में बतौर चयनकर्ता उपस्थित रहे युवराज वाल्मीकि ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक के बाद महिला हॉकी में बड़ा बदलाव आया है। हॉकी बेटियों ने अपने आप पर भरोसा करना सीख लिया है। यही वजह है कि घरेलू मुकाबलों में भी जोरदार स्टिक वर्क द.......

संतरा देवी और सुरेंद्र डबास का खेलों में कमाल

स्टेडियम के अभाव में पार्क में करते हैं अभ्यास खेलपथ संवाद चरखी दादरी। इंसान में अगर जज्बा और हौसला हो तो वह बढ़ती उम्र में भी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। यह एक बुजुर्ग दम्पति ने यह साबित कर दिखाया है। 70 वर्ष की उम्र में दादा-दादी की फिटनेस देखकर नौजवानों के भी पसीने छूट जाते हैं। इस दम्पति ने बुजुर्गों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित पांच मेडल जीते हैं। अब इनके लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेडल जीतना बच्चों के खेल जैसा ब.......

खेलों में मिसाल बना भदोही का वीर रिंकू सिंह

अब डब्लूडब्लूई में कर रहा कमाल खेलपथ संवाद भदोही। इंसान के इरादे मजबूत हों तो वह कुछ भी कर सकता है। खेल की दुनिया में यही साबित कर रहे हैं भदोही के लाल रिंकू सिंह। द ग्रेट खली के बाद डब्लूडब्लूई में रिंकू सिंह भारत का परचम लहरा रहे हैं। यूपी के भदोही जिले के रहने वाले रिंकू भाला फेंक और बेसबॉल में कमाल करने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भाला फेंकने से की थी, लेकिन बेसबॉल के जरिए उन्होंने पैसा कमाया.......

11 महीने बाद मैदान पर उतरे फराह को क्लब रेसर ने हराया

ओलम्पिक चैम्पियन इलिस से दो सेकेंड पीछे रहे लंदन। ग्यारह महीने बाद पहली प्रतियोगिता में उतरे चार बार के ओलम्पिक चैम्पियन मो फराह अनजान से क्लब रेसर 26 साल के इलिस क्रास से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहे। इलिस ब्रिटेन के एलीट एथलीटों में शामिल नहीं हैं। 39 साल के फराह ने विटालिटी लंदन 10 किलोमीटर रेस में 28 मिनट और 44 सेकेंड का समय लिया। इलिस का समय उनसे दो सेकेंड बेहतर रहा। इससे पहले ब्रिटिश ओलंपिक इतिहास में ट्रैक स्पर्धाओं के श्रेष्ठ ए.......

यूपी के हॉकी दिग्गजों में सच कहने का माद्दा नहीं

खेलपथ संवाद लखनऊ। पुश्तैनी खेल हॉकी का लखनऊ कभी गढ़ रहा है लेकिन अब यहां हॉकी में गिरावट देखी जा रही है। यद्यपि यहां हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन उनमें खिलाड़ी तैयार करने की ललक न के बराबर है। देखा जाए तो तो उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक राम प्रकाश सिंह भी हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं और यह हॉकी उत्तर प्रदेश के सचिव भी हैं लेकिन इनके कार्यकाल में लखनऊ ही नहीं समूचे प्रदेश की हॉकी अर्श से फर्श पर है। रजनीश मिश्रा जैसे पुराने दिग्गज हॉकी खिलाड.......

एलवेरा ब्रिटो ने हॉकी को बनाया प्यार, नहीं की शादी

अर्जुन पुरस्कार से नवाजी गईं, बहनों की तिकड़ी थी मशहूर लगातार आठ बार मैसूर को दिलाया था खिताब खेलपथ संवाद बेंगलूरु। हॉकी को बेपनाह मुहब्बत करने वाली एलवेरा ब्रिटो अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन अर्जुन पुरस्कार प्राप्त यह शख्सियत हर भारतीय के दिल में हमेशा जिन्दा रहेंगी। खेलप्रेमियों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि एलवेरा ब्रिटो ने पुश्तैनी खेल हॉकी से इस कदर प्यार करती थीं कि उन्होंने ताउम्र शादी न करने का संकल्प ले लिया और अंतिम सां.......

पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का निधन

1965 में अर्जुन पुरस्कार से किया गया था सम्मानित बेंगलुरु। भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का मंगलवार सुबह तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। 60 के दशक में हॉकी जगत में अपना लोहा मनवाने वालीं ब्रिटो के अलावा उनकी दो बहनें रीटा और माय भी महिला हॉकी में सक्रिय थीं। 1960 और 1967 के बीच एलवेरा कर्नाटक के लिए खेली थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बहनों के साथ 7 राष्ट्रीय खिताब जीते थे। उन्हें 1965 में अर्जुन पुरस्क.......

40 करोड़ के साथ शुरू हुई माराडोना के जर्सी की नीलामी

चार मई तक होगी ऑनलाइन नीलामी न्यूयॉर्क। फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना की हैंड ऑफ गॉड जर्सी की नीलामी की शुरुआत 5.2 मिलियन डॉलर (39,79,24,903 रुपये) के साथ शुरू हुई। नीले रंग वाली 10 नंबर की जर्सी की ऑनलाइन नीलामी 4 मई तक चलेगी। बुधवार को नीलामी की लाइन खुलने के कुछ घंटे बाद पहला ऑफर 5.2 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया। यह नीलामी फुटबॉल जर्सी के लिए एक नया रिकॉर्ड मूल्य स्थापित कर सकता है। अभी तक कि.......