अन्नूरानी गन्ने का भाला बनाकर करती थीं अभ्यास

चंदे से खरीदे थे जूते; अब चीन में जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नूरानी ने चीन के हांगझोऊ में कमाल कर दिया। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अन्नू ने मंगलवार को भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता। 'जेवलिन क्वीन' के .......

डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर की चांदी

1974 के बाद पहली बार किसी भारतीय पुरुष एथलीट ने जीता पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत के तेजस्विन शंकर ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुषों के डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता। डेकाथलॉन एक 10 इवेंट की प्रतियोगिता है। इसमें पहले दिन पुरुष 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, शॉटपुट, ऊंची कूद और 400 मीटर दौड़ में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जबकि दूसरे दिन 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर स्पर्धा करते हैं।  ते.......

डॉक्टर आरती कस्तूरी राज की हिम्मत को सलाम

माथे पर 26 टांके लगने के बाद भी हौसला रहा कायम डॉक्टर मां की मदद आई काम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मई में अभ्यास के दौरान गिरने के कारण आरती कस्तूरी राज को अपने 20 से अधिक घावों के लिए 26 टांके लगवाने पड़े थे। तब वह बेहद मायूस थी, लेकिन डॉक्टर मां ने अपनी बेटी का पूरा साथ दिया जिसका परिणाम यह है कि भारत की रोलर स्केटिंग की यह खिलाड़ी सोमवार को एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही। एमबीबीएस कर चुकी आरती ने .......

अलीगढ़ की पहलवान रेनू चौधरी आज भी खेलने को बेताब

बेटी यामिनी को खिलाड़ी बनाकर करेंगी अपने अधूरे सपने साकार खेलपथ संवाद अलीगढ़। मुसाफिर वह है जिसका हर कदम मंजिल की चाहत हो, मुसाफिर वह नहीं जो दो कदम चल करके थक जाए। यह पंक्तियां अलीगढ़ की जांबाज पहलवान रेनू चौधरी पर बिल्कुल सटीक साबित होती हैं। यह न थकने वाली मुसाफिर हैं। मुश्किल दौर से गुजर रही इस पहलवान में जोश है, जुनून है लेकिन इसका कोई मद.......

सुनील छेत्री ने क्लब की जगह राष्ट्रीय टीम को दी प्राथमिकता

एआईएफएफ ने मुश्किल से चुनी राष्ट्रीय टीम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों को लेकर ‘क्लब बनाम देश’ के मुश्किल सवाल पर भारतीय फुटबॉल ‘लूजर’ साबित हुई, लेकिन देश के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इन सभी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय दायित्व को प्राथमिकता दी। करिश्माई स्ट्राइकर छेत्री ने अपने 18 साल लम्बे अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। कई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लबों ने एशियाड के लिए अ.......

नोवाक जोकोविच ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

24वें ग्रैंड स्लैम पर दोस्त कोबे को दी श्रद्धांजलि  खेलपथ संवाद न्यूयॉर्क। सर्बिया के 36 वर्षीय नोवाक जोकोविच रविवार की रात निर्विवाद रूप से टेनिस के बेताज बादशाह बन गए। उन्होंने फाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (5), 6-3 से हराकर यूएस ओपन का चौथा और कुल 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 1968 से शुरू हुए ओपन दौर के बाद 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वह दुनिया के इकलौते टेनिस खिलाड़ी हैं।  यही नहीं ओपन दौर में वह .......

स्केटर हर्षवीर सिंह की उपलब्धियों को नहीं मिला मान-सम्मान

जकार्ता में स्केटिंग में लिया था हिस्सा, हांगझोऊ में बदला खेल हांगझोऊ एशियाई खेलों में साइकिलिंग में लेंगे हिस्सा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एक तरफ हमारी सरकार स्वदेशी खेलों का डंका पीट रही है तो दूसरी तरफ स्केटिंग में भारतीय गौरव को चार चांद लगाने वाले लुधियाना के हर्षवीर सिंह को जो मान-सम्मान मिलना चाहिए वह आज तक नहीं मिला। हर्षवीर ने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व किया था। एशियाई चै.......

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने निभाया दोस्ती का फर्ज

मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक के ट्रेलर लांच पर बरसाया प्यार खेलपथ संवाद मुम्बई। फिल्म '800' श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक है। मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके उसी रिकॉर्ड से प्रभावित फिल्म के निर्देशक एमएस श्रीपति ने उनकी बायोपिक फिल्म का नाम ‘800’ रखा है। मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लांच किया। इस अवसर पर सचिन तेंदुलकर.......

दुनिया में छाए भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और किशोर जेना ने बनाई अलग पहचान  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलीटों का वैश्विक खेल मंच पर बेशक प्रदर्शन निराशाजनक हो लेकिन जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने ऐसी पटकथा लिखी है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के तीन जेवलिन थ्रोवरों ने प्रवेश कर दुनिया को एक अलग तरह का संकेत दिया है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और किशोर जेना ने विश्व चैम्पियनशिप के फ.......

बॉक्सर मैरीकॉम ने सोनीपत में बच्चों का बढ़ाया हौसला

भारतीय कुश्ती संघ विवाद पर कुछ भी कहने से किया इंकार खेलपथ संवाद सोनीपत। बॉक्सर मैरीकॉम को कौन नहीं जानता। छह बार की महिला विश्व चैम्पियन मैरीकॉम की संघर्ष कहानी ने न जाने कितनी ही बेटियों को प्रेरित किया है। इसी कड़ी में युवाओं को प्रेरित करने के लिए मैरीकॉम हरियाणा के सोनीपत पहुंचीं और होनहार बच्चों से कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। सोनीपत के एक निजी स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने पहुंचीं बॉक्सर व ओलम्पिक पदक.......