धर्मबीर का पैरा क्लब थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड

भारतीय पैरा एथलीट ने किया कमाल का प्रदर्शन दुबई। भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर ने 13वीं फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन पुरुषों की एफ 32/51 क्लब थ्रो स्पर्धा में नये एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। भारत ने पहले दिन तीन पदक जीते।  देवेंद्र सिंह ने भी पुरुषों की चक्का फेंक की एफ44 स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि ज्योति बेहरा ने 400 मीटर महिलाओं के टी37/38/47 के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। सोमवार को पु.......

पुणे का मैदान तैयार करेंगे हिमाचल के सुनील चौहान

आईपीएल मुकाबलों की कवायद धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान आईपीएल में भी सेवाएं देंगे। बीसीसीआई ने सुनील चौहान को पुणे के मैदान का जिम्मा सौंपा है। वह 15 मार्च को पुणे रवाना हो जाएंगे। एमसीए स्टेडियम पुणे में आईपीएल के 15 मैच होंगे।  सुनील चौहान करीब दो माह मैचों होने तक वहीं रहेंगे। 29 मार्च को पुणे में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। 14 मई को अं.......

राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से स्वर्ण जीतना लक्ष्यः किदांबी श्रीकांत

मुम्बई। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा कि इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से स्वर्ण पदक जीतना उनका लक्ष्य है। कोरोना के कारण इंडिया ओपन से बाहर होने के कारण उन्हें निराशा हुई थी।  उनका कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि संक्रमण से जल्दी ठीक हो गए और प्रशिक्षण शुरू किया। श्रीकांत को 8-13 मार्च के बीच आयोजित जर्मन ओपन सुपर से अपने खेल सत्र की शुरुआत करनी है। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी और ओलम्पियन किदांबी श्रीकांत.......

ध्यानचंद की हॉकी फुटबॉल बन गई

खिलाड़ियों को करोड़ों देने की बजाय खेलों पर खर्च हो पैसा गुरुबख्स सिंह की कलम से आजादी से पहले हम चकवाल (अब पाकिस्तान में) जिले के मंगवाल गांव से आकर रावलपिंडी के आनंदपुर मुहल्ले में रहने लगे थे। मैं तब 10 साल का था। पिताजी मुझे साइकिल पर आर्मी ग्राउंड ले जाकर हॉकी और फुटबॉल के मैच दिखाते थे। जब से मैंने होश संभाला, हॉकी और फुटबॉल को अपने आसपास पाया। आजादी से पहले क्रिकेट कम ही लोग खेलते थे। वर्ष 1947 का मार्च महीना आते-आते मैं हॉकी,.......

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन

भारत के दिग्गज बाईचुंग भूटिया को दिलाया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के अपने पैत्रिक स्थान पर अंतिम सांस ली। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में भारत के दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थी। उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट क.......

भारत के मशहूर फुटबॉलर सुरजीत का निधन

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर और ईस्ट बंगाल क्लब के दिग्गज फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के सिटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरजीत पिछले काफी समय से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। वे 71 साल के थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुरजीत के निधन पर दुख भी जताया है। सुरजीत पिछले महीने ही कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, जिसके बाद उनका इल.......

भारतीय स्टार मिडफील्डर ने 29 वर्ष की उम्र में लिया संन्यास

युमनाम कमला देवी ने कहा- यह एक कठिन निर्णय है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉलर युमनाम कमला देवी ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान किया है। 29 वर्षीय स्टार फुटबॉलर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए बयान में उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक कठिन निर्णय रहा है लेकिन मैंने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। .......

लड़कर जीता टेनिस का सरताज

टेनिस में राफेल नडाल की बादशाहत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पुरुष टेनिस की जब भी बात होती है तीन नाम ही लोगों की जुबां पर होते हैं। साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के शुरू होने से पहले ही बिग थ्री के नाम से पहचाने जाने वाले नोवाक जोकोविक, रोजर फेडरर और राफेल नडाल 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ बराबरी पर थे और तीनों के बीच 21वां खिताब जीतकर सबसे आगे निकलने की होड़ थी। ऐसे में इस बार आस्ट्रेलियन ओपन के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद की जा र.......

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन

1964 ओलम्पिक में भारत को दिलाया था स्वर्ण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का गुरुवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। ऊना में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। चरणजीत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चरणजीत के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। चरणजीत अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। आज शाम चार बजे ऊना के स्वर्गधाम में.......

आरिफ खान ने कश्मीरी युवाओं को दिखाई नई राह

कश्मीरी परिवार के युवा स्कीइंग शुरू करने को बेताब आरिफ चार विश्व चैम्पियनशिप में शिरकत कर चुके हैं खेलपथ संवाद जम्मू। कश्मीरी युवा इन दिनों स्कीइंग शुरू करने को बेता हैं। आरिफ मुहम्मद खान महज चार साल के साल के थे जब उन्होंने गुलमर्ग की बर्फ पर स्कीइंग शुरू की। समझदार हुए तो एक ही सपना देखने लगे कि इस बर्फीले खेल की इतनी ऊंचाईयां छुएं कि अशांत कश्मीरी युवाओं और अगली पीढ़ी की प्रेरणा बन सकें। 31 साल की उम्र में बीजिंग विंटर ओलम्.......