नौकायन में भारत को दूसरा पेरिस ओलम्पिक कोटा मिला

नेत्रा कुमानन ओलम्पिक क्वालीफायर में पांचवें स्थान पर रहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नेत्रा कुमानन ने फ्रांस के हेरेस में ‘लास्ट चांस रेगाटा’ ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत के लिए दूसरा पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल किया। तीन साल पहले टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा ले चुकीं नेत्रा ने महिलाओं की डिंघी (आईएलसीए 6) में हिस्सा लेते हुए 67 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने ‘एमर्जिंग नेशन्स प्रोग्राम’ बैनर के अंतर.......

सिफत कौर और नीरज ओलम्पिक चयन ट्रायल में शीर्ष पर

विश्व रिकॉर्ड धारी सिफत को आशी चौकसे से कड़ी टक्कर मिली खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज सिफत कौर सामरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन ओलम्पिक चयन के पहले ट्रायल (ओएसटी टी1) शीर्ष पर रहीं जबकि पुरुष वर्ग में नीरज कुमार पहले और दूसरे दोनों ट्रायल में सबसे आगे रहे। विश्व रिकॉर्ड धारी सिफत को आशी चौकसे से कड़ी टक्कर मिली लेकिन ‘प्रोन पोजीशन’ में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 3.7 अ.......

चाओबा देवी भारत की महिला फुटबॉल टीम की कोच बनने को तैयार

प्रिया पीवी और रोनीबाला चानू सहायक कोच होंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईएम विजयन की अगुवाई वाली अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने बुधवार को पूर्व खिलाड़ी लांगम चाओबा देवी के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महिला फुटबाल कोच पद के लिए की है जिससे वह इस पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। लांगम चाओबा देवी (51 वर्ष) ने 1999 एशियाई चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। वह भारतीय टीम की सहायक कोच भी रह चुकी हैं.......

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन

बिश्केक में हासिल नहीं कर सके ओलम्पिक कोटा खेलपथ संवाद बिश्केक। भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों ने एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे इनमें से कोई भी पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल नहीं कर सका। सुनील (87 किलोग्राम) ही एकमात्र भारतीय थे जो एक मुकाबला जीतने में सफल रहे वरना अन्य तो अपने पहले दौर में ही हारने के बाद बाहर हो गए। सुनील ने अपने पहले मैच में जापान के प्रतिद्वंद्वी सोह सा.......

हरियाणा के बलराज पंवार की नौकायन में बड़ी कामयाबी

भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलम्पिक कोटा दिलाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बलराज पंवार ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 विश्व एशियाई और ओसनियाई ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहकर भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलम्पिक कोटा दिलाया। भारतीय सेना के 25 वर्षीय पंवार पिछले साल चीन के हांग्झोउ में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गये थे। उन्होंने 7:01.2.......

पहलवान दीपक पूनिया और सुजीत की उम्मीदों को लगा झटका

एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर्स में नहीं हो सके शामिल खेलपथ संवाद बिश्केक। टोक्यो ओलम्पिक में पदक से चूकने वाले पहलवान दीपक पूनिया की पेरिस ओलम्पिक की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दीपक और सुजीत कलकल को एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर्स में शामिल होने की मंजूरी नहीं मिली है। यह दोनों पहलवान मंगलवार से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे और शुक्रवार को बिश्केक पहुंचे थे। जब तक यह दोनों भारतीय पहलवान वहां पहुंचे, उस समय तक अन्य पहलवानों के वजन की जांच .......

कैंडिडेट्स शतरंज: कारूआना से ड्रॉ के बाद गुकेश दूसरे स्थान पर

प्रगनानंदा और गुजराती हारे, वैशाली-हंपी जीतीं खेलपथ संवाद टोरंटो। ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रगनानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा। प्रगनानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा और गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया। अन्य मुकाबलों में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने .......

विनेश और अंशू के सामने ओलम्पिक कोटा हासिल करने की चुनौती

ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत के 17 पहलवान ले रहे हिस्सा खेलपथ संवाद बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारत के 17 पहलवान शुक्रवार से बिश्केक में शुरू हो रहे एशिया ओलम्पिक क्वालीफायर के जरिये पेरिस खेलों का कोटा हासिल करने के लिए जब चुनौती पेश करेंगे तो सबसे ज्यादा नजरें दो बार की ओलम्पियन विनेश फोगाट पर होंगी। इस प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको-रोमन में कुल 36 कोटा स्थान दांव पर होंगे। भारतीय पहलवान सिर्फ एक स्पर्धा को छोड़कर सभी भारव.......

बिना अभ्यास ओलम्पिक क्वालीफायर खेलेंगे पहलवान

टूर्नामेंट के लिए नहीं लगा तैयारी शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती पर विवादों के साये ने ओलम्पिक क्वालीफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पहलवानों की तैयारियों को छीन लिया। भारतीय टीम के पहलवान बिना तैयारियों के देश को पेरिस ओलम्पिक का कोटा दिलाने बिश्केक (किर्गिस्तान) रवाना हो गए। ओलंपिक क्वालिफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पुरुष और महिला पहलवानों का कोई तैयारी शिविर नहीं लगाया गया। पहलवान अपने स्तर पर अखाड़ों में तैयारी कर क्वालिफायर में .......

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता से बाहर हुए सुमित नागल

विश्व नम्बर सात खिलाड़ी से दो घंटे 11 मिनट तक चला मुकाबला खेलपथ संवाद मोंटे कार्लो (फ्रांस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में विश्व नंबर सात डेनमार्क के होल्गर रूने से तीन सेटों के संघर्ष में हार गए। उन्हें दो घंटे 11 मिनट में 3-6, 6-3, 2-6 से हार मिली। बुधवार को दोनों के बीच मुकाबला रुक गया था। उस वक्त रूने 6-3, 3-5 से आगे थे। सुमित ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए दूसरा से.......