द्रोणाचार्य अवॉर्डी निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन

देश को दिए कई चैंपियन निशानेबाज
मुम्बई।
भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का शनिवार रात निधन हो गया। वह 79 साल के थे। चक्रवर्ती ने चार दशक के अपने कॅरिअर के दौरान कई उभरते हुए निशानेबाजों की मदद की जिन्होंने बाद में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने देश को ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित कुछ शानदार निशानेबाज दिए थे। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘एनआरएआई द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजय चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताता है। उन्होंने कई ऐसे निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी जिन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। उनसे ट्रेनिंग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची काफी लंबी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

रिलेटेड पोस्ट्स