अभिनव बिंद्रा पेरिस ओलम्पिक के मशाल वाहकों में शामिल

2008 ओलम्पिक में शूटिंग में जीता था स्वर्ण पदक
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि आगामी पेरिस ओलम्पिक में वह मशाल वाहकों में शामिल होंगे। ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होगा।
अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 41 साल के बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं पेरिस ओलम्पिक में मशाल वाहकों में शामिल रहूंगा। यह मशाल हमारी समग्र भावना और स्वप्नों की शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। मेरे लिए यह गर्व और सम्मान की बात है।

रिलेटेड पोस्ट्स