तेज गेंदबाजों ने सस्ते में समेटी बांग्लादेश की टीम

150 रन पर किया ढेर इंदौर। मोहम्मद शमी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश को 150 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। दिन का खेल खत्म होने पर चेतेश्वर पुजारा 43 जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। भारत ने रोहित शर्मा (6) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया है। पुजारा ने 61 गेंद का सामना करते ह.......

वुशू विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सम्मानित

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरूवार को भारत के वुशू विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता प्रवीण, युमनाम सनाथोई देवी, पूनम खत्री और विक्रांत बालियान को सम्मानित किया। भारत ने पिछले महीने चीन के शंघाई में हुई विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य से कुल चार पदक हासिल किये थे। स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण को 20 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया जबकि रजत पदक हासिल करने वाली सनाथोई देवी और पूनम को 14-14 लाख रुपये का चेक प्राप्त हुआ। .......

रितू फोगाट अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट में दिखाएंगी जलवा

खेलपथ प्रतिनिधि चरखी दादरी। दंगल गर्ल व फोगाट सिस्टर्स गीता व बबिता फोगाट की छोटी बहन रितू फोगाट अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट में डेब्यू करेंगी। हरियाणा की छोरी रितू 16 नवंबर से एमएमए में अपना जलवा दिखाने को पूरी तरह से तैयार हैं।रितू का अपने इस नए खेल में पहला मुकाबला दक्षिण कोरिया की नेम हि किम से होगा। रितू की यह उनकी पहली प्रोफेशनल मार्शल आर्ट फाइट होगी। बता दें.......

श्रीकांत हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

किदांबी श्रीकांत ने यहां 7 महीने बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन उनके साथी भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय चार लाख डालर इनामी हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गये। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में हमवतन सौरभ वर्मा को कड़े मुकाबले में 21-11, 15-21, 21-19 से हराया। नवीनतम विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने .......

पाक के खिलाफ डेविस कप के लिए पेस की वापसी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिए 8 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें इस्लामाबाद जाने से इनकार करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों के साथ उस दौरे के लिये उपलब्ध रहने वाले खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। अनुभवी स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस की एक साल से भी अधिक समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। टीम में शीर्ष खिलाड़ियों सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, शशि कुमार मुकुंद और रोहन बोपन्ना क.......

130 किलोग्राम वर्ग में सादगीर हर्षवर्धन को गोल्ड

हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय कुश्ती फ्री स्टाइल एंड ग्रीको रोमन पुरुष चैम्पियनशिप बृहस्पतिवार को शुरु हुई। चैम्पियनशिप में 140 विश्वविद्यालयों के 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 87 किलोग्.......

निषाद को कांस्य और टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का कोटा भी

टोक्यो खेलों के लिये भारत का नौवां कोटा भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने दो मीटर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की ऊंची कूद टी47 में कांस्य पदक जीतकर तोक्यो पैरालम्पिक 2020 का कोटा भी हासिल किया। निषाद का यह कोटा टोक्यो खेलों के लिये भारत का नौवां कोटा है। भारत ने अब तक तीन कांस्य समेत छह पदक जीत लिये हैं जबकि लंदन में 2.......

इंडियन बैडमिंटन टीम का सपोर्ट करेंगे सोनू सूद

छह खिलाड़ियों का उठाएंगे ट्रेवल और रहने का खर्चा खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद ने बैटमिंटन स्पोर्ट्स के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। सोनू इन दिनों भले ही किसी फिल्म को लेकर चर्चा में न हों लेकिन उनकी एक पहल ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया से लेकर खेल जगत तक सोनू सूद की जमकर तारीफ की जा रही ह.......

दुती चंद 'टाइम 100 नेक्स्ट' लिस्ट में शामिल

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची टाइम 100 नेक्स्ट में शामिल होने पर फर्राटा धाविका दुती चंद को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, ''ओडिशा की फर्राटा धाविका दुती चंद को टाइम मैगजीन की 100 नेक्स्ट सूची में आने पर बधाई। ओडिशा को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। शुभकामनायें। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा,.......

गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवानों ने जीते पदक

खेलपथ प्रतिनिधि हिसार। हरियाणा खेल महाकुंभ के अंतर्गत हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में गीताजंलि कुश्ती अकादमी की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर अपना परचम लहराया। उधर, बहादुरगढ़ में चल रही हरियाणा स्ट.......